Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशMainpuri: फ्री राशन पर अखिलेश का तंज- चुनाव आते ही राशन बांटने...

Mainpuri: फ्री राशन पर अखिलेश का तंज- चुनाव आते ही राशन बांटने लगती है भाजपा, सावधान रहना इनसे

- Advertisement -

Mainpuri

इंडिया न्यूज, मैनपुरी (Uttar Pradesh)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को मैनपुरी के क्रिश्चियन ग्राउंड पहुंचे। उन्होंने मैनपुरी उपचुनाव में जीत के लिए लोगों को धन्यवाद दिया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा की चुनाव आते ही फ्री राशन, फ्री रिफाइंड, फ्री चना कर देते हैं। चुनाव खत्म होते ही फ्री बंद कर देते हैं। अब फिर चुनाव आते ही शुरू कर दिया है। गरीब को सावधान रहना चाहिए। इनके बहकावे में ना आएं। इनका भरोसा ना करें। बुनियादी बात यह है महंगाई कम हो, सभी को रोजगार मिले।

चीन से ज्यादा देश को भाजपा से खतरा
चीन विवाद पर अखिलेश यादव ने कहा कि चीन से आपको हमेशा खतरा रहेगा। चीन न केवल आप की सीमाओं को सिकोड़ रहा है। आप की सीमाओं पर कब्जा भी कर रहा है। बाजार पर भी कब्जा कर रहा है। आपको दो तरीके से खतरा है चीन से। एक तो बाजार पर कब्जा कर रहा है, दूसरा सीमाओं पर कब्जा कर रहा है। वहीं बीजेपी आपको फिल्म दिखा देगी भारत सरकार को चीन से सावधान रहना चाहिए। आपको हम को सावधान रहना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी की साजिश और रणनीति से सावधान रहना चाहिए।

मैनपुरी मॉडल का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि जो मॉडल विकास का मैनपुरी में था, उसने गुजरात और भारतीय जनता पार्टी के मॉडल को हरा दिया है। इसलिए हरा दिया की नेता जी ने समाजवादी पार्टी ने सैनिक स्कूल दिया। इंजीनियरिंग कॉलेज दिया, सड़क दी। अस्पताल का इंतजाम किया। बिजली के बड़े-बड़े इंतजाम किए। एंबुलेंस दी, 100 नंबर गाड़ी पुलिस को दी। पार्क बनाए। मैनपुरी का हिस्सा सैफई पड़ता है, जिसमें मेडिकल कॉलेज पैरामेडिकल कॉलेज हैं। उसका बजट खा गए। क्रिकेट स्टेडियम का बजट खा गए। सैफई में टूरिज्म डिपार्टमेंट का बजट रोक दिया है। सफारी लायंस को फ्री होना चाहिए था, उसे फ्री नहीं कर पाए।

निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी सपा
अखिलेश ने कहा कि नगर निकाय में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन बहुत अच्छा होगा और बहुत अच्छी समाजवादी पार्टी की जीत होगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी अगर सत्ता में रही तो न्याय मिलना मुश्किल हो जाएगा। बाबा भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान दिया है, वह संविधान खत्म कर देंगे। चरम सीमा पर महंगाई है, बेरोजगारी है। अगर आप नौकरी मांगोगे तो जेल भेज दिए जाओगे। न्याय मांगोगे तो मुकदमा लग जाएंगे। जब तक आपके समाज में भाईचारा नहीं होगा, समाज में दूरी करने का काम बीजेपी कर रही है। कोविड को लेकर अखिलेश ने कहा कि मास्क इसके लिए बनाया जा रहा है कि जिससे आप बोल ना सकें। यह कांग्रेस पार्टी के लिए नहीं है।

यह भी पढ़ें: चारों शहीद जवानों के परिवार को मिलेगी 50 लाख की मदद और नौकरी भी, सीएम योगी ने किया ऐलान

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular