Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशMainpuri News: तीन बच्चों की मां पति छोड़ सहेली संग हुई फरार,...

Mainpuri News: तीन बच्चों की मां पति छोड़ सहेली संग हुई फरार, 13 साल पहले हुई थी शादी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Mainpuri News: प्रदेश के मैनपुरी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला अपने सहेली के साथ फरार हो गई। इतना ही नहीं जो महिला अपने सहेली के साथ फरार हुई है उसकी शादी 13 साल पहले हुई थी। वहीं उसके 3 बच्चे भी हैं। पीड़ित पति इस मामले की शिकायत लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गया था। जिसके बाद से क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की चर्चा हो रही है। पति ने बताया कि दोनों के बीच तीन साल पहले बातचीत शुरू हुई थी।

रातभर होती थी बात

पति ने बताया कि दोनों के बीच देर रात तक बातें होती थी। स्थिति ये थी दोनों औरतें बाईक से घुमने जाती थी। वहीं इस बात को देखकर गांव के लोग तरह तरह की बातें करने लगे। वहीं इनसब को दखने के बाद पति ने अपने पत्नी पर सहेली से एकांत में मिलने से प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद पति-पत्नी में मनमुटाव शुरू हो गया। इस विषय पर दोनों में आय दिन झगड़ा होता था। वहीं गांव में विभिन्न प्रकार की बातों को सुनने के बाद पति ने पत्नी पर सहेली से दोस्ती तोड़ने का दबाव बनाया। ऐसे में पत्नी नाराज हो गई और उसने ऐलान कर दिया कि वह पति को छोड़ सकती है, लेकिन सहेली को छोड़ना संभव नहीं है।

बाईक से सहेलियां जाती थी घूमने

पीड़ित युवक ने बताया कि दोनों सहेलियां बाईक से घुमने जाती थी। इसे देखकर गांव के लोगों में कई प्रकार की चर्चाएं होती थी। नाराज पति ने कई बार समझाने की कोशिश खी। उधर जो महिला अपने सहेली के साथ पति को छोड़कर फरार हुई है उसके तीन बच्चे हैं। पति ने थान में तहरीर दी है। उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: Mukhtar Ansari: गाजीपुर MP MLA कोर्ट सुनाएगी गैंगस्टर मामले मे सजा, तय हो चुके हैं आरोप

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular