Sunday, June 2, 2024
HomeAccident NewsMainpuri Road Accident: मैनपुरी में दर्दनाक सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत,...

Mainpuri Road Accident: मैनपुरी में दर्दनाक सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, कई घायल

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), Mainpuri Road Accident: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 13 लोग घायल हो गये। मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं। 11 घायलों को मैनपुरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। सभी लोग कन्नौज के छिबरामऊ में कुआं पूजन करने जा रहे थे।

ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर

ये हादसा सुबह 4.30 बजे हुआ। दरअसल, ट्रैक्टर ट्रॉली में लाइट खराब होने के कारण वे उसे सड़क के किनारे लगाकर ठीक कर रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। सड़क हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यह हादसा मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के छाछा इलाके में हुआ।

ये भी पढ़े: Sultanpur Accident: दर्दनाक हादसा! ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 2 लोगों की मौके पर मौत

योगी आदित्यनाथ ने दिए इलाज के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। सीएम ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

 

ये भी पढ़े: UP Board Exam 2024 Results : BJP MLA ने किया ऐलान, UP बोर्ड में टॉप करने वाले बनेंगे विधायक

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular