Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज का लिंटर गिरने से 5...

मेरठ में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज का लिंटर गिरने से 5 मजदूरों की मौत

प्रदेश के मेरठ में आज एक बड़ा हादसा हो गया। जनपद में आज एक निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज का लिंटर गिर गया। यहां पर लिंटर गिरने से उसमे दबे 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई।

- Advertisement -

डेस्क:  प्रदेश के मेरठ में आज एक बड़ा हादसा हो गया। जनपद में आज एक निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज का लिंटर गिर गया। यहां पर लिंटर गिरने से उसमे दबे 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं कुल 7 लोगों को बाहर निकाला गया है। हादसे के दौरान वहां पर 1 दर्जन से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। हादसे में दबे 7 लोगों को बाहर निकाला गया है जिसमे से 5 लोग मृत मिले को वहीं 2 की हालत गंभीर है। उनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अचानक हुए हादसे से सनसनी फैल गई, जिसके बाद पुलिस प्रशासन अब रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है। पूरा मामला जनपद के थाना दौराला क्षेत्र के जनशक्ति कोल्ड स्टोरेज का है।

चल रहा राहत बचाव का काम

घटनास्थल से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। पूरे हादसे में अभी तक 5 लोगों के मौत की पुष्टी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कोल्ड स्टोरेज बीएसपी के पूर्व विधायक चंद्रवीर से जुड़ा हुआ है। बाताया जा रहा है कि कोल्ड स्टोरेज में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक लिंटर गिर गया। जिसमे 5 मजदूरों की मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम

घटनास्थल पर पुलिस समेत राहत बचाव की टीम गई है। वहां से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। घटना के दौरान लोगों के बीच चीख पुकार मच गई। घयलों की स्थिति गंभीर है। वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अभी भी लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है। वहीं जेसीबी की मदद से मलबा हटवाया जा रहा है।

यह भी पढें- बुलंदशहर: मुर्गे की लालच में तेंदुए के पिंजरे में फंसा युवक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular