Sunday, July 7, 2024
HomeAasthaMakar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर UP के इन पवित्र घाटों पर...

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर UP के इन पवित्र घाटों पर करें गंगा स्नान, पूरी होगी मनोकामना

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),Makar Sankranti 2024: हिंदू धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में से एक मकर संक्रांति इस साल 15 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी। मकर संक्रांति को भारत के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इस त्यौहार को उत्तर पूर्व में खिचड़ी, गुजरात में उत्तरायण और दक्षिण भारत में पोंगल कहा जाता है। संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। मकर संक्रांति के दौरान गंगा स्नान का भी विशेष महत्व है।

क्या है मकर संक्रांति की धार्मिक मान्यताएं

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान करने से सात जन्मों के पाप धुल जाते हैं। इस धार्मिक मान्यता से जुड़ी एक कहानी भी प्रचलित है। इसी मान्यता के आधार पर लोग मकर संक्रांति के दिन गंगा नदी या गंगा सागर में स्नान कर दान-पुण्य करते हैं। इस दिन सभी गंगा घाटों पर भीड़ होती है। अगर आप भी मकर संक्रांति के दिन डुबकी लगाना चाहते हैं तो इन खास जगहों पर गंगा में डुबकी लगाने का दोगुना मजा ले सकते हैं।

मकर संक्रांति के अवसर पर यूपी के इन घाटों पर करें स्नान

प्रयागराज

प्रयागराज संगम सबसे पवित्र स्थानों में से एक है। मकर संक्रांति के दिन प्रयागराज में संगम पर शाही स्नान होता है। इस स्थान को संगम इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह तीन पवित्र नदियों गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम है। प्रयागराज में संगम तट पर कुम्भ मेले का भी आयोजन होता है।

काशी

काशी भगवान शिव की प्रिय नगरी है। काशी में ज्योतिर्लिंग बोलेनाथ विद्यमान हैं। बनारस के गंगा घाट काफी प्रसिद्ध और लोकप्रिय हैं। मकर संक्रांति के दिन गंगा घाटों पर स्नान किया जाता है। इस दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में खिचड़ी महोत्सव आयोजित किया जाता है।

ALSO READ:

Ram Mandir: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में अतिथियों को मिलेगा तोहफा, PM मोदी को दिया जाएगा ये खास उपहार 

Ram Mandir: मॉरीशस सरकार का बड़ा फैसला! 22 जनवरी को हिंदू कर्मचारियों को मिलेगा 2 घंटे का अवकाश

Ram Mandir Inauguration: BJP नेता मुख्तार अब्बास नकवी को मिला प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण, बोले- सौभाग्यशाली गवाह बनने का निमंत्रण

 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular