Sunday, July 7, 2024
HomeFestivalsMakar Sankranti: प्रयागराज के पवित्र संगम में श्रद्धालुओ ने लगाए 'आस्था की...

Makar Sankranti: प्रयागराज के पवित्र संगम में श्रद्धालुओ ने लगाए ‘आस्था की डुबकी’ सीएम योगी ने सभी श्रद्धालुओं को दी हार्दिक बधाई!

- Advertisement -

Makar Sankranti: मकर संक्रांति के दिन धर्मनगरी प्रयागराज में श्रद्धालुओ ने लगायी डुबकी। हिन्दू मान्यताओं के हिसाब से मकर संक्रांति के दिन संगम स्नान करने से आत्म तृप्ति होती है। इसके साथ ही आज के दिन दान भी किया जाता है। माना जाता है की आज दान करने से पूर्वज खुश होते है।

मकर संक्रांति के दिन सभी घार्मिक स्थानों पर लोगो की भीड़ उमड़ी रहती है। इस साल मकर संक्रांति के दिन प्रयागराज में लाखो की संख्या में लोगो ने संगम स्नान किया। इसके साथ लोगो ने संगम स्थित हनुमान मंदिर में भी दर्शन किये। योगी आदित्यनाथ ने कहा की यह पर्व किसानो का हैं।

क्युकी किसान पुरे साल खेती कर इस दिन अपने ईस्ट देव को खिचड़ी चढ़ाते है और गरीब लोगो को भोजन कराते है। प्रयागराज के संगम में श्रद्धालुओ ने श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “सामाजिक समरसता व लोक आस्था के महापर्व मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पवित्र त्रिवेणी (संगम) में स्नान एवं पूजन का पुण्य-लाभ प्राप्त करने वाले सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई और अंनत शुभकामनाये।

 

वाराणसी के गंगा घाट पर भी श्रद्धालुओ की उमड़ी भीड़

पीएम मोदी के सांसदी क्षेत्र वाराणसी में मकर संक्रांति के दिन गंगा घाट पर देश विदेश से श्रद्धालुओ की उमड़ी भीड़। लोगो ने सुबह 4 बजे से ही वाराणसी के सभी घाटों पर स्नान करना शुरू कर दिया। सबसे ज्यादा भीड़ दशाशमेघ घाट पर मिली। श्रद्धालुओ ने स्नान करने के पश्चात बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन किया। आज काशी विश्वनाथ मंदिर में ह्जाओ की संख्या में श्रद्धालुओ ने दर्शन किया।

also read-https://indianewsup.com/up-crime-news-police-get-big-success/

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular