Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशNoida: मुठभेड़ में घायल मासूम से दुष्कर्म का आरोपी, पुलिस के सामने...

Noida: मुठभेड़ में घायल मासूम से दुष्कर्म का आरोपी, पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता आया नजर

- Advertisement -

Noida

इंडिया न्यूज, लखीमपुर खीरी (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपित को गुरुवार की सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। सेक्टर-83 स्थित मेट्रो स्टेशन के पास हुई मुठभेड़ में गोली लगने से कारण घायल आरोपित को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की पहचान सहरसा, बिहार के प्रमोद दास के रूप में हुई है। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस बरामद हुआ है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

आरोपी दुष्कर्म कर हो गया था फरार
एडिशनल डीसीपी साद मियां खां ने कहा कि कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मुकदमाह हुआ था, कि उनकी 4 वर्षीय पुत्री के साथ कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले प्रमोद दास ने दुष्कर्म कर फरार हो गया है। कोतवाली पुलिस ने पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की।

घायल बदमाश को पुलिस ने पकड़ा
गुरुवार की सुबह लगभग 6 बजे आरोपित सेक्टर-83 स्थित मेट्रो स्टेशन के पास दिखा। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगी है। गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया।

एसीपी नोएडा अमित प्रताप ने बताया कि ने आरोपी उसी जगह किराये के मकान पर रहता था। जहां बच्ची अपने माता-पिता के साथ अलग किराये के मकान में रहती थी। बुधवार सुबह जब नाबालिग की मां और पिता घर से बाहर थे तो आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। घर पहुंचने के बाद नाबालिग ने पिता और मां को अपने साथ हुई आपबीती बताई थी। इसी दौरान आरोपी घर से फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें: रामजन्मभूमि पर तैनात महिला सिपाहियों ने बनाई ‘पतली कमरिया…’  गाने पर रील, चारों लाइन हाजिर

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular