Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशMathura: लाल सूटकेस में बंद मिली लड़की की लाश का खुल गया...

Mathura: लाल सूटकेस में बंद मिली लड़की की लाश का खुल गया राज, हत्यारों का भी पता चला, पढ़िए पूरी स्टोरी

- Advertisement -

Mathura

इंडिया न्यूज, मथुरा (Uttar Pradesh) । उत्तर प्रदेश के मथुरा में हाईवे पर सूटकेस में मिली लड़की के शव की पहचान हो गई है। मृतक लड़की की मां और भाई ने उसकी पहचान की। जांच में खुलासा हुआ है कि लड़की के पिता ने ही उसकी हत्या की और बाद में शव सूटकेस में पैक करके मथुरा में फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मथुरा में जिस लड़की का शव सूटकेस में मिला है, वह दिल्ली की रहने वाली थी।

बता दें कि मथुरा में मिली लड़की के शव की पहचान आयुषी यादव के तौर पर हुई है। उसकी उम्र 21 साल थी। उसके पिता का नाम नीतेश यादव है और उनके ही ऊपर बेटी को कथित रूप से मारने का आरोप है। पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है।

पिता ने कबूल की हत्या की बात
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक लड़की के पिता ने यह बात कबूल कर ली है कि उसने अपनी बेटी आयुषी को मारा है। आरोपी पिता ने बताया कि उसकी बेटी आयुषी बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। इस बात से वो नाराज था। जैसे ही आयुषी घर पर लौटी पिता ने उसके ऊपर हमला बोल दिया और उसको मौत के घाट उतार दिया। यह बात आरोपी पिता ने पुलिस को दिए अपने बयान में स्वीकार की है।

सूटकेस में डाल शव को झाड़ियों में फेंका
जान लें कि ये खौफनाक घटना बीते 17 नवंबर की रात की है। नीतेश यादव के मुताबिक, उसने गुस्से में आकर अपनी बेटी को मार डाला। पुलिस से बचने के लिए उसने रात में ही बेटी आयुषी की बॉडी को सूटकेस में डाला और फिर उसे झाड़ियों में फेंक दिया था।

गौरतलब है कि कबूलनामे के बाद पुलिस ने मृतक लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम लगातार मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने वह कार भी बरामद कर ली है जिससे लड़की की बॉडी को मथुरा लाया गया था।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी आज गुजरात में भरेंगे हुंकार, तीन जनसभाओं को करेंगे संबोधित

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular