Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशMathura: पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, पति ने कहा- जीवनभर चैन...

Mathura: पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, पति ने कहा- जीवनभर चैन से रहने नहीं दिया, मर गई तो ठीक है

- Advertisement -

Mathura

इंडिया न्यूज, मथुरा (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के मथुरा में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी की हत्या करने के बाद पति को अफसोस नहीं था। उसने कहा कि पत्नी ने जीवनभर चैन से रहने नहीं दिया,मर गई तो ठीक है।

मामला गांव अबैरनी के रहने वाले जंगलिया पुत्र रामजीलाल की पत्नी निहाल देवी से पिछले 14 वर्षों से विवाद चला आ रहा है। निहाला बीच के बेटे राजू के साथ हाथरस में रहती थी। बताया गया है कि वह पति से अक्सर अपने खर्च के लिए पैसे लेने आती थी। 28 नवंबर को बेटी अंजलि की शादी थी, जिसमें पति ने एक लाख रुपए दिये थे। इसके बाद वह सोमवार को अपने खर्च के लिए रुपये ले गयी थी। उसके बाद 16 दिसंबर को दोपहर तीन बजे फिर आ गई। रात को पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी।

महिला के सिर पर 6 वार
महिला के सिर,कान,आंख और सीने पर कुल्हाड़ी के आधा दर्जन निशान थे। पति-पत्नी के झगडे़ में सबसे छोटा बेटा आकाश घायल हो गया। बच्चे के हाथ में चोट लगी है। आकाश ने बताया कि मम्मी और पापा में रात को लड़ाई हुई, तो पापा ने मम्मी को कुल्हाड़ी से काट दिया। पुलिस ने पति को कुल्हाड़ी सहित हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूछताछ कर जांच में जुटी है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने कहा कि महिला व पति के मध्य आपसी क्लेश था। पति अबैरनी में रहता है। पत्नी हाथरस में रहती थी। वह शुक्रवार को आई थी। रात को आपस में विवाद हो गया था। पूछताछ व जांच पड़ताल जारी है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में पुलिस ने डुग्गी बजाकर मुख्तार की मां और बहन के नाम आठ करोड़ की संपत्ति किया कुर्क

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular