Sunday, July 7, 2024
HomePoliticsMau News: चौपाल कर लौट रहे भाजपा प्रत्याशी पर युवक ने फेंकी...

Mau News: चौपाल कर लौट रहे भाजपा प्रत्याशी पर युवक ने फेंकी स्याही, फिर खुद ही कर लिया सरेंडर, वीडियो वायरल

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Mau News: उत्तर प्रदेश के जिले मऊ से बड़ी खबर सामने आई है। जहां, घोसी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के ऊपर  किसी व्यक्ति ने रविवार की दोपहर काली स्याही फेंक दी। जिसके बाद आस पास के माहौल में अफरा-तफरी मच गई। इस बीच स्याही फेंकने वाला मौका पाकर फरार हो गया। जिसके थोड़ी देर बाद युवक ने खुद सरेंडर कर लिया। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

घटना के बाद दारा सिंह चौहान बिना प्रचार करें ही वापस लौट गए

बता दें, भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान रविवार को कोपागंज ब्लाक के अदरी स्थित एक कॉलेज में जन चौपाल में प्रतिभाग करने के बाद वापस दूसरे कार्यक्रम की ओर जा रहे थे। जहां वह अदरी चट्टी पर पहुंचे ही थे कि वहां पहले से भाजपा कार्यकर्ता उनके स्वागत को लेकर खड़े थे। कार्यकर्ताओं को देखते ही दारा सिंह चौहान गाड़ी से उतरे। तभी एक युवक ने उनके ऊपर काली स्याही फेंक दी। एकाएक हुई इस घटना से अफरा तफरी का माहाैल हो गया। वहीं इस कार्यक्रम के बाद वह दारा सिंह चौहान बिना प्रचार करें ही वापस लौट गए।

  • दारा सिंह चौहान के ऊपर स्याही फेकने वाले युवक ने किया सरेंडर
  • मीडिया से बात करते हुए बीजेपी नेता पर लगाए गंभीर आरोप
  • कहा बीजेपी नेता के कहने पर हमने दारा सिंह चौहान पर फेंका है स्याही
  • कल चुनाव प्रचार के दौरान दारा सिंह चौहान पर स्याही फेक कर भागा था युवक
  • युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही थी ताबिश

Also Read: Hindu Gaurav Diwas: कल्याण सिंह की पुण्य तिथि से हिंदुत्व को धार देगी बीजेपी, अलीगढ़ पहुंचेंगे अमित शाह और…

 

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular