Sunday, May 19, 2024
Homeउत्तर प्रदेशMeerut News: मेरठ में तेंदुए की दहशत! कैद हुए लोग

Meerut News: मेरठ में तेंदुए की दहशत! कैद हुए लोग

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ के क्षेत्र कसेरूखेड़ा में तेंदुए की दहशत फिर सामने आई है। लोगो में सनसनी फ़ैल गई। परिवार ने खुद की कमरे में कैद क्योंकि तेंदुआ मकान की छत पर पहुँच गया था। पिछले हफ्ते मेरठ के कसेरूखेड़ा क्षेत्र में रेस्क्यू किये गए तेंदुए की दहशत अभी लोगो के दिलो से निकली भी नहीं थी की एक बार फिर से रविवार रात मीनाक्षीपुरम और कसेरूखेड़ा इलाके में नाले के पास तेंदुआ देखने का शोरगुल मच गया। जानकारी के अनुसार तेंदुआ घर के छत पर पहुंच गया था और उसी घर में रहने वाले परिवार ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस वहाँ मौके पर मौजूद थी और अब तेंदुए की तलाश जारी है।

तेंदुए की दहशत बरक़रार 

मीनाक्षीपुरम के निवासी राजकुमार गंगाराम की टाल में नौकरी कर रहे हैं। रात नौ बजे वह काम से घर आ गए थे। उन्होंने बताया की उनकी माँ ने रात को छत पर कोई जानवर देखा। इसके बाद जानवर के तेंदुए होने को लेकर पुरे इलाके में अलेर्ट जारी कर दिया और वह लोग मकान के अंदर चले गए। उस रात आधे घंटे तक परिवार घर में बंद था। राजकुमार ने कहा की उन्होंने मकान मालिक को फोन करके छत पर बुलाया। जब वो लोग छत पर पहुंचे तब राजकुमार अपने परिवार समेत बाहर आये। सुचना मिलते ही मौके पर गंगानगर और लालकुर्ती थाने के पुलिस भी पहुँच गई। पुलिस ने लोगो के साथ मिलकर तेंदुए की तलाश की पर देर रात तक भी तेंदुए का पता नहीं चला।

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

कसेरूखेड़ा खटकाना पुल के पास रविवार की रात एक और परिवार तेंदुए को देख सेहम गया। सुचना मिलने पर गंगानगर की पुलिस और वनविभाग की टीम मौके पर पहुँची।  दरअसल मीनाक्षीपुरम निवासी गंगाराम की मीनाक्षीपुरम के गेट के पास डेयरी है, वही के कर्मचारी राम बिटौली ने डेयरी की छत पर बड़े आकार के तेंदुए को जाते हुए देखा तो उसकी हालत खराब हो गई। इसके बाद वन विभाग की टीम सुचना पर वहाँ पहुँची और पुरे इलाके क तलाशी में जुट गई।

ALSO READ: मां बेटी ने एक साथ पास की 10वीं की परीक्षा, बड़ी शानदार है ये कहानी

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular