Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशलापरवाही से हुई विधायक की भतीजी की मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टर...

लापरवाही से हुई विधायक की भतीजी की मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर बड़ा आरोप

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, आगरा (MLA’s niece dies in Agra)। फतेहपुर सीकरी के विधायक चौधरी बाबूलाल की भतीजी पिंकी की प्रसव के बाद मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर ऑपरेशन करते वक्त लापरवाही का आरोप लगाया है। विधायक के पुत्र रामेश्वर सिंह चौधरी के अनुसार, उनकी चचेरी बहन पिंकी को प्रसव पीड़ा होने पर 14 अगस्त को डॉ. अलका सेन के अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां डॉ. अलका सेन की बेटी ने ऑपरेशन कर दिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।

मेदांता में हुई मौत

15 अगस्त को आगरा के प्रभा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। फिर भी तबियत में सुधार न होने पर दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। डॉ. अलका सेन का कहना है कि ऑपरेशन मैंने ही किया। मेरी बेटी भी डॉक्टर है, वह सहयोगी की भूमिका में थी। परिजनों ने प्रसूता को पानी पिला दिया था, जिससे उनके फेफड़ों में पानी भर गया। जबकि ऑपरेशन के 24 घंटे तक पानी पिलाने की मनाही की थी। इलाज और ऑपरेशन में कोई लापरवाही नहीं हुई है।

यह भी पढ़ेंः आईएमटी से हजारों युवाओं को मिलेगा लाभ : कार्तिक शर्मा

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular