Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशMLC Elections 2022 : शिवपाल यादव बोले जल्द ही अच्छे दिन आने...

MLC Elections 2022 : शिवपाल यादव बोले जल्द ही अच्छे दिन आने वाले…

- Advertisement -

MLC Elections 2022


इंडिया न्यूज, इटावा : MLC Elections 2022 इटावा-फर्रुखाबाद (Etawah-Farrukhabad) स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव के लिए शनिवार सुबह से ही मतदान शुरू हो गया। निकाय प्रतिनिधियों ने अपने-अपने बूथों पर जाकर मतदान किया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और जसवंतनगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव ने सैफई में मतदान किया। मतदान करने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जल्द ही अच्छे दिन आने वाले हैं। किन मुद्दों पर मतदान करने पर जवाब कि कि मतदान तो गुप्त होता है।

सपा अध्यक्ष से चल रही अनबन 

देश के पूर्व रक्षा मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल सिंह यादव की समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से बहुत दिनों से अनबन चल रही है। शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी के विधायक दल की बैठक में न बुलाये जाने से नाराज चल रहे हैं। हालांकि उन्हें सहयोगी दलों की बैठक में बुलाया गया था, लेकिन उसमें वह नहीं गए थे। इसके चलते उनके भाजपा में जाने की चर्चा बड़े जोरों से उठ रहीं थी।

अपनों को भूलने पर घर में होती महाभारत

शिवपाल सिंह यादव ने इटावा के ताखा ब्लाक में एक गांव में चल रही भागवत में कहा था, कि जब व्यक्ति अपने और पराये की पहचान भूल जाता है तब घर में महाभारत होती है। उन्होंने भाजपा में जाने के सवाल पर कहा कि जो भी होगा, सभी को सूचना दी जाएगी।

भाजपा-सपा में कड़ी टक्कर MLC Elections 2022

इटावा-फर्रुखाबाद सीट से भाजपा से प्रांशुदत्त द्विवेदी और समाजवादी पार्टी से हरीश यादव चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर काफी कड़ी टक्कर बताई जा रही है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा भी जुड़ी हुई है।

Also Read : Ritu Khanduri Met Lok Sabha Speaker Om Birla : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलीं रितु खंडूरी, सीपीए की बैठक में होंगी शामिल

Connect With Us : Twitter Facebook

 

SHARE
Ajay Dubey
Ajay Dubey
India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.
RELATED ARTICLES

Most Popular