Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsModi Cabinet Decision : केंद्र सरकार का नए साल पर किसानों को...

Modi Cabinet Decision : केंद्र सरकार का नए साल पर किसानों को बड़ा तोहफा, जाने कितनी कम हुई नारियल की MSP

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Modi Cabinet Decision : केंद्र सरकार ने बुधवार 27 दिसंबर को बड़ा फैसला लिया। दरअसल केंद्र की मोदी सरकार ने नारियल की एमएसपी तय कर दी है। इसके अलावा बिहार और सोनपूर में भी अहम बदलाव करने का फैसला लिया है। बिहार में दीघा और सोनपुर के बीच गंगा में 6 लेन ब्रिज तैयार करने के लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। ब्रिज तैयार करने के लिए केंद्र सरकार ने अधिकारियों की निर्देश दे दिए है।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक

पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रमंडल के सभी मंत्रियों के साथ बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें केंद्र की मोदी सरकार ने फैसला लिया कि नारियल की एमएसपी तय की जाए। जिसके बाद केंद्र सरकार ने नारियल की एमएसपी तय कर दी। आपको बता दे कि देशभर में नारियल के दामों में गिरावट देखी जा रही है।

2023 के हिसाब से मिलिंग कोपरा की निर्धारित MSP 300 रूपये प्रति क्विंटल और बाल कोपरा की 250 रूपये प्रति क्विंटल बढ़ा दी गई है। वहीं 6 लेना वाला ब्रिज 4.56 किलोमीटर होगा।

वहीं केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर का यह भी कहना रहा कि बिहार में दीघा से सोनपुर जिले के बीच गंगा नदी पर 6 लेन केबल ब्रिज बनाने का फैसला लिया गया है। जोकि 42 महीने के अंदर पूरा बनकर तैयार हो जाएगा। इसक निर्माण में 3,064 करोड़ रूपये का खर्चा होगा। बड़ी बात यह है कि इस पुल के नीचे से बड़े जहाज भी आसानी से आ -जा सकेंगे।

इन राज्यों को मिली सौगात

केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिहार के साथ – साथ त्रिपुरा और असम को भी बड़ी सौगात देने का ऐलान किया है। केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ”सड़क और परिवहन मंत्रालय से जुड़े निर्णय लिए गए हैं। जोकि त्रिपुरा और असम के लिए अहम है। खोवाई से हरिना तक सड़क निर्माण कर्य को भी मंजूरी दे दी गई है।

20,487 करोड़ रुपये तक इस सड़क निर्माण में खर्च किए जाएंगे। जिसे पूरा बनाने के लिए आधिकारियों को 25 महीने का टारगेट दिया गया है। सभी निर्माण कार्य होने पर असम और त्रिपुर सुगम बनकर तैयार हो जाएगा। केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर की यह पहल उत्तर त्रिपुरा को दक्षिण त्रिपुरा को जोड़ने के लिए किया गया है।

ALSO READ: 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular