Saturday, July 6, 2024
HomeKaam Ki BaatMosquito Bites: अगर आप भी मच्छरों के काटने की समस्या से हैं...

Mosquito Bites: अगर आप भी मच्छरों के काटने की समस्या से हैं परेशान, तो ये घरेलू उपाय आ सकते हैं आपके काम!

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Mosquito Bites: गर्मी और बारिश के मौसम में रात के समय मच्छर काटने की समस्या बेहद आम हो जाती है। गर्मी में बिजली की भी काफी ज्यादा कटौती होती है। जिससे बिजली जाने की वजह से मच्छर काफी परेशान करते हैं। जिस कारण चैन की नींद भी नहीं मिल पाती है। ऐसे में मच्छरों से बचने के लिए आज हम आपको कुछ ऐसे गजब के उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे मच्छर काटने की समस्या से आपको राहत मिलेगी।

कपूर

अगर रात के समय आपको बहुत ज्यादा मच्छर काटते हैं। तो इसके लिए आप कपूर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए रात में कपूर को 15 से 20 मिनट के लिए जलाकर छोड़ दें। जिससे मच्छर भाग जाएंगे।

नीम का तेल

मच्छर काटने की समस्या से राहत पाने के लिए आप नीम के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नारियल तेल और नीम को बराबर मात्रा में मिलाकर लगा लें। इससे करीब 8 घंटे तक आपको मच्छर नहीं काटेंगे।

लहसुन

मच्छरों के काटने की समस्या से राहत पाने के लिए आप लहसुन का भी उपाय कर सकती हैं। इसके को आप लहसुन को पीसकर पानी में उबालना लें। फिर इस पानी को घर के हर कोने में छिड़क दें। इससे मच्छर नहीं काटेंगे।

ये भी पढ़ें:- Nainital Traffic Jam: नैनीताल के ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए उत्तराखंड हाई कोर्ट ने लिया ये बड़ा फैसला, पढ़ें खबर

 

 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular