Sunday, May 19, 2024
HomeBreaking NewsMS Dhoni के खुलासे से क्रिकेट की दुनिया में सनसनी, फैंस परेशान,...

MS Dhoni के खुलासे से क्रिकेट की दुनिया में सनसनी, फैंस परेशान, जानें

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), MS Dhoni : आईपीएल-2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है और इस सीजन का पहला मैच विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। इस सीजन के शुरू होने से पहले धोनी ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट किया है, जिससे क्रिकेट की दुनिया में सनसनी फैल गई है।

MS Dhoni ने इस पोस्ट में लिखा है कि वह नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इस सीजन में उनका रोल नया होगा। इसके बाद धोनी की नई भूमिका को लेकर कई तरह की अटकलों को जन्म दे रहा है।

Dhoni ने 2021 में IPL से दे दिया था इस्तीफा 

साल आईपीएल 2021 से पहले धोनी ने टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था और रवींद्र जड़ेजा को कप्तान बनाया गया था। लेकिन जब टीम को सफलता नहीं मिली तो जडेजा ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया और फिर धोनी दोबारा कप्तान बने।

इस बार भी कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या वह कप्तानी छोड़ सकते हैं या संन्यास की घोषणा कर सकते हैं और मेंटर की भूमिका में टीम के साथ जुड़े रहेंगे। उनके बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव की संभावना है, जहां उन्हें टॉप ऑर्डर में देखा जा सकता है।

चेन्नई सुपर किंग्स की गिनती आईपीएल की सबसे सफल टीमों में होती है, जिसने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। इस सीजन में उनका संघर्ष और भी मजबूत होने की उम्मीद है। चेन्नई अपना छठा खिताब जीतने की तैयारी में नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें:-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular