Saturday, May 18, 2024
HomeCrime NewsMukhtar Ansari Death : माफिया मुख्तार अंसारी की मौत, जेल में पड़ा...

Mukhtar Ansari Death : माफिया मुख्तार अंसारी की मौत, जेल में पड़ा दिल का दौरा

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),Mukhtar Ansari Death: बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद गंभीर हालत उन्हें दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बैरेक में मुख्तार अंसारी अचानक बेहोश होकर गिर गया था।

डॉक्टर से मेरा इलाज कराओ…

हालांकि, कुछ दिन पहले अंसानी ने एक पत्र के जरिए सनसनीखेज दावे किए थे। मुख्तार अंसारी ने अपने वकील रणधीर सिंह सुमन के जरिए जज को अर्जी लिखी थी। बताया गया कि 19 मार्च को जो खाना दिया गया था, उसमें किसी तरह का जहरीला पदार्थ था। यह खाना खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। हाथ-पैर की नसों में तेज दर्द होने लगा और हाथ-पैर ठंडे पड़ने लगे। ऐसा लगा जैसे मैं मरने वाला हूं। लेटर में लिखा था कि उन्हें घबराहट महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि किसी उचित डॉक्टर से मेरा इलाज कराओ। 40 दिन पहले भी मुझे जहरीला पदार्थ दिया गया था।

यह अलग बात है कि जेल प्रशासन ने उन सभी आरोपों को खारिज कर दिया था। इस बात पर जोर दिया गया कि 900 अन्य कैदी भी वही खाना खाते हैं जो अंसारी को दिया जाता है और उन्हें कुछ नहीं होता है। यहां तक कहा गया कि अंसारी तक पहुंचने वाला खाना सबसे पहले पुलिस अधिकारी खाते हैं।

Also Read –

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular