Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsDM के साथ मुख्तार अंसारी के भाई की तीखी बहस, बोले- किसी...

DM के साथ मुख्तार अंसारी के भाई की तीखी बहस, बोले- किसी परमिशन की जरुरत नहीं

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को कड़ी सुरक्षा की बीच सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। लेकिन इस दौरन कुछ ऐसा हो गया कि वह सोशल मीडिया पर वायरल है। दरअसल, मुख्तार के बड़े भाई और सांसद अफजाल अंसारी की प्रशासन और अधिकारियों से तीखी बहस हुई है।

इस वजह से हुई बहस

सुपुर्द-ए-खाक की प्रक्रिया के दौरान गाजीपुर DM आर्यका अखोरी ने कब्रिस्तान के अंदर केवल मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के परिवार को जाने की इजाजत दी थी। लेकिन उनके बड़े भाई इससे बेहद गुस्सा नजर आए और DM से बहस करने लगे। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए डीएम आर्यका अखौरी ने कहा कि उन्हें इसके लिए अनुमति लेनी चाहिए क्योंकि यहां धारा 144 लगी हुई है। इस पर अफजाल अंसारी ने उनकी बात का खंडन करते हुए कहा कि जो भी मिट्टी देना चाहता है दे सकता है, उसे कोई नहीं रोक सकता।

अंसारी और प्रशासन के बीच तनाव बढ़ा

डीएम ने खुद को अधिकारी बताते हुए कहा कि सभी की वीडियोग्राफी कराई जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद अफजाल अंसारी और प्रशासन के बीच तनाव बढ़ गया।

गुरुवार रात मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। केवल परिवार के सदस्यों को ही उसके शव को कब्रिस्तान में दफनाने की इजाजत थी। इस संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें:- 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular