Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशMulayam Singh Yadav Health Update: स्वास्थ्य में दर्ज की गई गिरावट, जुमे...

Mulayam Singh Yadav Health Update: स्वास्थ्य में दर्ज की गई गिरावट, जुमे की नवाज में मांगी गई खास तरह की दुआ

- Advertisement -

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, लखनऊ: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य को लेकर मेदांता अस्पताल की तरफ से हेल्थ अपडेट जारी की गई है। डक्टरों के मुताबिक नेता जी के स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज की गई है। उनकी किडनी की समस्या बढ़ती जा रही है। फिलहाल सबसे एडवांस सपोर्ट पर रख कर उनका उपचार किया जा रहा है। इसी बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अस्पताल पहुंच कर मुलायम सिंह यादव की सेहत के बारी में जानकारी ली।

बता दें कि मुलायम सिंह यादव की तबीयत को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में दुआएं मांगी जा रही है। उनके स्वस्थ होने की कामना चारों तरफ हो रही है। कहीं मंदिरों में हवन-पूजन किया जा रहा है तो कहीं मस्जिदों से दुआएं मांगी जा रहीं हैं।

मुलायम सिंह के लिए मांगी गई खास दुआ
इसी बीच लखनऊ में जुमे की नमाज के दौरान मुलायम सिंह के स्वास्थ्य के लिए दुआ मांगी गई। मेदांता में भर्ती होने के बाद से पूरे देश में भी नेता जी के स्वस्थ्य होने के लिए पूरे देश में हवन पूजान का कार्यक्रम चल रहा है। मौलाना सुफियान निज़ामी ने मुलायम सिंह यादव के लिए दुआ की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज जुमे की नमाज़ में नेता जी के जल्द स्वस्थ होने की दुआ हुई। मुलायम सिंह का देश की तरक्की में बहुत योगदान रहा है। जुमे की नमाज़ में उनके लिए खुसूसी दुआ की गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस्लाम का पैगाम है कि बीमार लोगों के लिए हमेशा दुआ की जाए।

तीन पार्षदों ने किडनी देने के लिए अखिलेश को लिखा पत्र
तीन पार्षदों ने मुलायम सिंह के लिए किडनी देने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखा था। साथ ही मेदांता हॉस्पिटल के निदेशक को भी पत्र लिखा है। वार्ड संख्या 49 से पार्षद गौरव गौरव सक्सेना, वार्ड 52 से पार्षद शमीम अहमद, हजियापुर पार्षद रईस मियां अब्बासी ने कहा है कि वह वर्षों से समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। पार्टी की छांव में आगे बढ़े हैं। इसी बीच सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बीमारी की खबर उन्हें पता लगी तो वह उन्हें किडनी देने को तैयार हैं।

अपने नेता के लिए किडनी देना गर्व की बात
डॉक्टरों के मुताबिक मुलायम सिंह की किडनी खराब है। ऐसे में किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ सकती है। इसके लिए उन्हें कभी भी अस्पताल बुलाया जा सकता है। उन्होंने कहा अपने नेता के लिए किडनी देना गर्व की बात है।

यह भी पढ़ें- Gyanvapi Case: शिवलिंग की कार्बन डेटिंग पर कोर्ट ने तय की अगली तारीख, 11 अक्टूबर के होगी सुनवाई

क्यों हो रही काशी के कमिश्नर ए सतीश गणेश की तारीफ?

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular