Sunday, May 19, 2024
HomeEntertainment NewsMunmun Dutta: प्रेग्नेंट-सगाई की खबरों के बीच बबीता जी ने कर दिया...

Munmun Dutta: प्रेग्नेंट-सगाई की खबरों के बीच बबीता जी ने कर दिया बड़ा खुलासा

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), Munmun Dutta: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (बबीता जी) की सगाई की न्यूज इस वक्त खुब वायरल हो रहे है। लेकिन एक्ट्रेस ने साफ कर दिया है कि यह खबर फेक है। बता दें कि मुनमुन दत्ता और राज अनादकट की सगाई की फेक न्यूज उड़ी है। जिसके बाद उन्होंने इसको लेकर सफाई दी है।

मुनमुन दत्ता और राज अनादकट के गुपचुप सगाई की खबर जैसे ही वायरल हुई राज-मुनमुन ने तुरंत रिएक्ट किया। उन्होंने इसे गलत न्यूज बताया है। वहीं, मुनमुन को लेकर ऐसी फेक खबरें पहले भी वायरल हो चुकी है। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी एक्ट्रेस ने ये झूठी खबर पोस्ट कर ये साफ कर दिया है कि न तो उनकी सगाई हुई है, न ही शादी हुई है और न ही वो प्रेग्नेंट हैं।

एक्ट्रेस Munmun Dutta ने लिखा- ये फनी है जिस तरह से आग की तरह फेक न्यूज फैली है। फिर वह घूमती है और बूमरैंग की तरह वापस आती है। मैं आपको एक बार फिर बताना चाहूंगी कि मेरी सगाई नहीं हुई है। न तो शादी और न ही मैं मां बनने वाली हूं।

मैं गर्व के साथ इसे शेयर करूंगी: मुनमुन

Munmun Dutta ने कहा कि अगर मैं कभी शादी करूंगी तो चाहे लड़का मुझसे उम्र में बड़ा हो या छोटा। मैं इसे गर्व के साथ साझा करूंगा। उन्होंने कहा कि यह मेरे बंगाली जीन में है। हमेशा गौरवान्वित और बहादुर रहो। अब से मैं इस फर्जी खबर पर अपनी ऊर्जा बर्बाद नहीं करूंगा। जीवन में बेहतर चीजों की ओर आगे बढ़ेंगे। भगवान बहुत दयालु हैं। जिंदगी खूबसूरत है।

यह भी पढ़ें:-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular