Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तराखंडMussoorie Clock tower: मसूरी शहर के दिल की धड़कन हुई बंद, लोगों...

Mussoorie Clock tower: मसूरी शहर के दिल की धड़कन हुई बंद, लोगों ने कहा ऐसा होना शहर के लिए अशुभ

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़) मसूरी : “Mussoorie Clock tower” मसूरी शहर के दिल की धड़कन कहे जाने वाले घंटाघर की घडी की धड़कन एक सप्ताह से बंद पड़ी है। जिसके चलते अधिकारी राजेष नैथानी ने बताया कि घंटाघर की मेंटेनेंस किए जाने वाले ठेकेदार को घंटाघर में लगी घड़ी की खराब होने की सूचना दे दी गई है।

घंटाघर की इन दिनों धड़कने बंद

पहाड़ों की रानी मसूरी शहर के दिल की धड़कन कहे जाने वाले घंटाघर की इन दिनों धड़कने बंद पड़ी हुई है। जिस वजह से मसूरी के लोगों में भारी आक्रोश है। बूता दें, मसूरी के लंढौर बाजार स्थित घंटाघर कि इन दिनों घडी रूक गई है। जिस वजह से मसूरी शहर को समय बताने वाले घंटाघर का घंटा नहीं बज रहा है। मसूरी लंढौर के निवासियों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से मसूरी का ऐतिहासिक घंटाघर की घड़ी बंद पड़ी हुई है। जिसकी शिकायत नगर पालिका प्रशासन से की गई, परंतु दुर्भाग्यवश पिछले एक सप्ताह से अधिक समय हो गया। मसूरी के घंटाघर की घड़ी को ठीक नहीं कराया जा सका है। जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।

घड़ी बंद होना अशुभ

लोगों का कहना है कि घड़ी बंद होना अशुभ माना जाता है। ऐसे में मसूरी की धड़कन घंटाघर बंद पड़ा हुआ है, तो इसका संकेत अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि घंटाघर के निर्माण के साथ इसमें म्यूजियम भी खोला जाना था। लेकिन आज तक घटांघर का सोदर्यकरण के साथ म्यूजियम नहीं खुल पाया है। उन्होंने नगरपालिका से मांग की है कि जल्द मसूरी के घंटाघर की घड़ी को ठीक कराया जाए।

जल्द ही घंटाघर की घड़ी को ठीक किया जाएगा

वहीं, पूर्व में घंटा घर के अंदर स्थापित होने वाले म्यूजियम को भी जल्द खोला जाए। जिससे वह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सके और लंढोर बाजार को पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित किया जा सके। मसूरी नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राजेष नैथानी ने बताया कि घंटाघर की मेंटेनेंस किए जाने वाले ठेकेदार को घंटाघर में लगी घड़ी की खराब होने की सूचना दे दी गई है। जल्द ही घंटाघर की घड़ी को ठीक कर दिया जायेगा।

Also Read: Uttarkashi News: जब निरीक्षण करने गए SP को यात्री बोले थैंक्स सर

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular