Friday, July 5, 2024
HomeAccident NewsNainital Accident: नैनीताल में भयंकर हादसा, कई लोगों की मौके पर मौत

Nainital Accident: नैनीताल में भयंकर हादसा, कई लोगों की मौके पर मौत

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Nainital Road Accident: त्तराखंड के नैनीताल में शुक्रवार (17 नवंबर) की सुबह एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई है। यहां नैनिताल के ओखला कांडा गांव के निकट एक जीप 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के मुताबिक जीप में क्षमता से ज्यादा लोगों के सवार होने के कारण ये दुर्घटना हुई।

शवों को निकालने का प्रयास लगातार जारी

फिलहाल मौके पर मौजूद पुलिस और शवों को निकालने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। इस हादसे में अब तक ये पता नहीं चल सका कि गाड़ी में कुल कितने लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की मानें तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए आगे भेजा जा रहा हैं। ये घटना सुबह 8 बजे के आस-पास की बताई जा रही है।

अनियंत्रित होकर गहरा खाई में गिरी वाहन

बताया जा रहा है कि एक पिकअप गाड़ी 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसके कारण ये हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों की मानें तो शवों में तीन महिलाएं, एक बच्चा और तीन पुरुष शामिल हैं। गांव के लोगों ने बताया कि यहां सड़क खराब है जिस वजह से वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

ALSO READ: Tiger 3 Review: कैसी है सलमान की Tiger 3? जानिए फिल्म देखकर लोगों ने क्या कहा 

यूपी के इस गांव में दिवाली मनाएंगे सीएम योगी, करोड़ों के विकास कार्य का देंगे उपहार

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular