Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशNew Year 2023 : खूबसूरत नजारों से भरा है ‘नवाबों’ का शहर...

New Year 2023 : खूबसूरत नजारों से भरा है ‘नवाबों’ का शहर लखनऊ, इन फेमस स्थानों पर मनाएं नए साल का जश्न

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) New Year 2023 : अगर आप इस बार नया साल (New Year 2023) लखनऊ में बनाने की प्लानिंग कर रहे है। तो ये ख़बर आपके लिए है। इस आर्टिकल में हम आपको लखनऊ के उन खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे। जहां पर आप अपने परिवार के साथ जाकर नया साल सेलिब्रेट कर सकेंगे। लखनऊ में ऐसी बहुत सी खास जगह है। जहां पर आप अपने परिवार या फिर दोस्तों के साथ नया साल सेलिब्रेट कर सकते हो। तो चलिए जानते है लखनऊ में वो कौन सी जगह है। जहां पर आप नया साल मना सकते हो।

वैसे तो लखनऊ में बहुत सी ऐसी जगह है जहां पर आप नया साल मना सकते हो। लेकिन हम आपकों सबसे फेमस जगह के बारे में बताएंगे। अंबेडकर मेमोरियल पार्क , जनेश्वर मिश्र पार्क, लखनऊ का चिड़ियाघर, रूमी गेट और मरीन ड्राइव ये सभी लखनऊ की सबसे फेमस जगहों में शुमार है। यहां पर आप नया साल मना सकते हो।

चलिए जानते है इन जगहों के खासियत के बारे में

अंबेडकर मेमोरियल पार्क (New Year 2023)

यह पार्क राजस्थान से लाए गए लाल बलुआ पत्थर से बनाया गया है। पार्क में प्रवेश करते ही आपको 112 फुट ऊंचा एक स्तूप दिखाई देगा। इस स्तूप के चारों तरफ कई स्तंभए हाथियों की बड़ी. बड़ी मूर्तियां और डॉण् अम्बेडकर की मूर्तियां हैं। जिन पर उनके जीवन सिद्धांतों का वर्णन किया गया है। जो कि देखने में अद्भुत लगता है। खास दिन के मौके पर यहां हजारों की संख्याम में पर्यटक आते है।

जनेश्वर मिश्र पार्क (New Year 2023)

जनेश्वर मिश्र पार्क में लोग दूर-दूर से घूमने के लिए आते हैं। इस पार्क में विभिन्न पक्षी प्रजातियां हैं। जो लोगों के लिए मनोरंजन का केंद्र है। जनेश्वर मिश्र पार्क में हर साल सरकार लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च करती है। यहां आपको बोटिंग, नृत्य-मंच, फुटबॉल का मैदान, टेनिस कोर्ट, साइकल ट्रैक, जॉगिंग ट्रैक मिल जाएग। नय साल के दिन यहां पर अलग से सजावट की जाती है।

खास दिन के मौके पर हजारों की संख्या में पर्यट यहां पर घूमने आते है। ये पार्क लखनऊ के गोमती नगर में पड़ता है। इसकी खूबसूरती काफी प्रसिद्ध है। जनेश्वर मिश्र पार्क एशिया में सबसे सुंदर माना जाता है। इसकी खूबसूरती को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते है। यदी आप नये साल पर लखनऊ जाने की सोच रहे है तो यहां पर जरूर जाए।

लखनऊ का चिड़ियाघर (New Year 2023)

लखनऊ का चिड़ियाघर भी सबसे ज्यादा देखे जाने वाले जगहों पर आता है। जिसे नवाब वाजिद अली शाह जूलॉजिकल गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। जोकि अमौसी एयरपोर्ट से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है। यदि आप नया साल सेलिब्रेट करने के लिए लखनऊ जाने वाले है तो यहां विजिट करना न भले। यहां पर आपको 100 से अधिक प्रजातियों के 1000 जानवर देखने को मिल जाएंगे।

रूमी गेट (New Year 2023)

इतिहासकारों के अनुसार रूमी गेट कॉन्सटैंटिनोपल के एक प्राचीन दुर्ग की नक़ल पर बनवाया गया था। जो दिखने में काफी सुंदर है। रूमी गेट को तुर्की या ‘टर्किश गेट’ भी कहा जाता है। यदि आप नया साल सेलिब्रेट करने लखनऊ जाने की प्लानिंग कर रहे है। तो यहां पर जाना न भूलें।

मरीन ड्राइव (New Year 2023)

लखनऊ में जो आखिरी खास जगह है वो है मरीन ड्राइव। लखनऊ की मरीन ड्राइव बहुत फेेमस बताई जाती है। हजारों की संख्या में पर्यटक यहां घूमने आते है।

ALSO READ:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular