Monday, May 20, 2024
HomeCrime NewsNoida: व्यापारी के बेटे की अपहरण करके की हत्या, एनकाउंटर में पकड़े...

Noida: व्यापारी के बेटे की अपहरण करके की हत्या, एनकाउंटर में पकड़े गए आरोपी

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),Noida: नोएडा में बाईट दिन एक व्यापारी के बेटे की हत्या कर दी है। पुलिस का कहना है की पहले उसका अपहरण हुआ, आरोपियों ने ब्याज के पैसो और होटल को हथियाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। इस पुरे गैंग में एक महिला भी शामिल है, जो अभी तक फरार है। चेकिंग के दौरान आरोपियों ने पुलिस के साथ मुठभेड़ की। मुठभेड़ के कारण एक आरोपी घायल हो गया। घटना के बाद दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया।

यह है पूरा मामला

पुलिस को नोएडा हत्याकांड में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। स्वाट की संयुक्त टीम और थाना बीटा 2 ने हत्या के दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, यह हत्या साज़िश थी ब्याज के पैसो और होटल को हथियाने के लिए। बीते 1 मई को रबूपुरा के रहने वाला होटल व्यापारी कृष्ण कुमार का 15 वर्षीय बेटा अचानक होटल से गायब हो गया।

ALSO READ:इस देश में Lipstick लगाना है गुनाह

काफी छानबीन और CCTV के फुटेज देखने के बाद पता चला की लड़के का अपहरण किया गया है। पुलिस को मामले की सुचना दी गई। पुलिस बच्चे की खोज जुट गई। अपहरण के 4 दिन बाद बच्चे की लाश बुलंदशहर के एक नहर में मिला। इसी बीच थाना स्वाट टीम और बीटा 2 को मैन्युअल इंटेलिजेंस से पता चला कि घटना में शामिल आरोपी घटना में प्रयुक्त गाड़ी को लेकर कुछ सबुत मिटाने जा रहे है।

पुलिस ने ये कहा

पुलिस ने आगे की जांच जारी राखी। जिसके बाद पुलिस कर आरोपियों के बिच मुठभेड़ हो गहुई। जिसमे आरोपी कुणाल पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुँचाया गया। और दूसरा आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया गया। DCP साद मिया खान ने बताया की पैसो के लेन देन और होटल को हथ्याने के चक्कर में इस काण्ड को अंजाम दिया। 2 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है, मनोज नाम का एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। इस गैंग में एक महिला भी शामिल है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ALSO READ:UP News: आम के बाग में 2 युवकों की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular