Sunday, July 7, 2024
HomeअपराधNoida: 6 महीने की नौकरी फिर पता लगा हुई ही नहीं नियुक्ति,...

Noida: 6 महीने की नौकरी फिर पता लगा हुई ही नहीं नियुक्ति, कर्मचारी ही बना नटवरलाल, नौकरी लगाने के नाम पर ठगे लाखों

- Advertisement -

Noida: नौकरी के लिए आज के समय में लोग दर दर भटक रहें है। बेरोजगारी का आलम ये है कि लोग किसी पर भी नौकरी दिलाने का भरोसा कर रहें है। यही नहीं नौकरी पाने के लिए अपनी जमापूंजी तक को वो दाव पर लगा रहे हैं। लेकिन क्या हो जब आप कोई नौकरी पैसे देकर पाएं और कुछ दिनों बाद पता लगे की वो नौकरी नहीं मिली है बल्कि आपके साथ किसी जालसाज ने धोखा किया है। ऐसा ही एक मामला आया है नोएडा से जहां पर कुछ महिलाएं नौकरी पाने के नाम पर ठगी का शिकार हुई हैं।

महिलाएं बनी जालसाजी का शिकार

नोएडा प्राधिकरण के आए दिन कोई ना कोई किस्सा ऐसा सुनने को मिलता है जो कि सभी को हैरान कर देता है। हाल ही में ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। जहां पर नोएडा प्राधिकरण में काम करने वाले व्यक्ति ने कई महिलाओं को अपने जाल में फंसा कर उनसे लाखों रुपए ठगे हैं। दरअसल ये कर्मचारी महिलाओं से सफाईकर्मी बनाने के लिए पैसे लेता था। इतना ही नहीं उसने बकायादा उनकी नियुक्ति तक कर डाली थी। हालांकि इस बात की जानकारी प्राधिकरण के किसी भी अधिकारी को नहीं थी। व्यक्ति ने 100 अधिक महिलाओं को अपना शिकार बनाया है और उनसे 1 से 1।5 लाख रुपए तक ऐेठें हैं।

6 महीने से काम कर रहीं महिलाएं

व्यक्ति ने 100 से अधिक महिलाओं को तमाम क्षेत्र निर्धारित कर दिए जहां वो काम करने लगीं। महिलाएं नोएडा के तमाम हिस्से में काम करने लगीं। ये सिलसिला करीब 6 महीने से ज्यादा चला। वहीं एक दिन जब कुछ प्रधिकरण के अधिकारी क्षेत्र में थे तो उन्होंने देखा कि कई महिलाएं झाड़ू लगा रही हैं। ऐसे में उन्होंने कार्यरत महिलाओं से पूछा कि आप लोग कौन हो और किसके कहने पर वह झाड़ू लगा रहे हो। इस सवाल के जवाब में महिलाओं ने कहा कि वो नोएडा प्राधिकरण की कर्मचारी हैं। इस बात को सुनकर अधिकारी भी सन्न रह गए। अधिकारियों ने उनको बताया कि पिछले कुछ समय में ऐसी कोई नियुक्ति नहीं हुई है। इस बात को सुनकर महिलाओं के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।

महिलाओं ने सुनाई आपबीती

अधिकारियों की बात सुनने के बाद महिलाओं ने बताया कि उन्होंने एक प्राधिकरण के ही व्यक्ति को लाखों रुपए नौकरी पाने के लिए दिए हैं। महिलाओं की बात सुनकर अधिकारी भी कुछ देर के लिए परेशान हो जाते हैं। वहीं महिलाएं अब उस व्यक्ति को ढूंढ़ रहीं है जिसने उनकी नियुक्ति की बात कही थी। हाल ही में उसी व्यक्ति की रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो कि 500 500 के नोट उड़ा रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Also Read: Akanksha Dubey Death: एक्ट्रेस आत्महत्या मामले में अभी भी पुलिस की जांच जारी, आरोपी गिरफ्त से बाहर

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular