Sunday, July 7, 2024
HomeAccident NewsNoida News : सरकार से पहले जनता ने किया पर्थला पुल का...

Noida News : सरकार से पहले जनता ने किया पर्थला पुल का उद्घाटन, नोएडा एक्सटेंशन का मामला

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Noida News नॉएडा : नॉएडा (Noida News) में पर्थला पुल बनकर तैयार है। लेकिन अभी खोलने की तारीख का कोई औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है।

सिग्नेचर ब्रिज का जनता ने किया उद्घाटन

दरअसल, पुल खुलने में बहुत देरी हो रही थी। जिसकी वजह से लोगो ने खुद ही पुल से आना-जाना शुरू कर दिया।

लेकिन जैसे ही ट्रैफिक पुलिस को इस मामले की जानकारी हुई। उन्होंने इस पुल को फिर से बंद कर दिया।

बता दे, 31 मई को इस प्रोजेक्ट की डेडलाइन थी। इसे नोएडा के सिग्नेचर ब्रिज कहा जा रहा है। जब यह फ्लाइओवर बन रहा था। लोगों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

Noida News : अब होगा उद्घाटन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगले कुछ दिनों में फ्लाइओवर का उद्गाटन किया जा सकता है। फ़िलहाल, अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। यह फ्लाइओवर ढाई साल में तैयार हुआ है।

अभी इसका काम कुछ दिनों से पूरा हो गया है। दरअसल, 24 दिसंबर 2020 से 6 लेन वाले 697 मीटर लंबे परथला फ्लाइओवर का काम शुरू हुआ था।

इसको बनाने में कुल बजट 80.54 लाख रुपये खर्च हुआ है। एक आकड़े के अनुसार इस रास्ते से करीब 1.25 लाख यात्री रोज गुजरते हैं।

Also Read – दोस्त को शराब पीला किया दुष्कर्म, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular