Sunday, July 7, 2024
HomeLatest NewsFlood Like Situation In Kotdwar : पनियाली गदेरे नाले का दिखा रोद्र...

Flood Like Situation In Kotdwar : पनियाली गदेरे नाले का दिखा रोद्र रूप, घरों में घुसा पानी, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Flood Like Situation In Kotdwar : कोटद्वार में कल देर शाम से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए है। इस दौरान पनियाली गदेरे ने भी भारी तांडव मचाया। जिसके कारण लोगो के घरों के अंदर तक कई फीट तक पानी पंहुच गया। वहीं देर रात भी पनियाली गदेरे ने रौद्र रूप अपनाते हुए सड़क को भी नदी में तब्दील कर दिया।

गदेरे के रौद्र रूप को देखते हुए भारी नुकसान की आशंका

देवीरोड के पुल को भी नुकसान पंहुचने का अंदेशा लगाया जा रहा है। देर रात होने के कारण और गदेरे के रौद्र रूप को देखते हुए भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि प्रशासन ने गदेरे से लगे हुए लोगो को पहले ही सुरक्षित स्थान पर पंहुचा दिया है। कोटद्वार के अधिकांश क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है।

Read more: हल्द्वानी में बारिश ने मचाया तांडव, 150 लोगों को किया रेस्क्यू

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular