Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsPankaj Tripathi Father Death: पंकज त्रिपाठी के पिता का हुआ निधन, 98...

Pankaj Tripathi Father Death: पंकज त्रिपाठी के पिता का हुआ निधन, 98 वर्ष में ली अंतिम सांस….

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Pankaj Tripathi Father Death: फिल्म ओएमजी 2 को लेकर चर्चा में बने पंकज त्रिपाठी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता पंडित बनारस तिवारी  का हुआ निधन। 98 की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली है। वहीं पंकज के पिता ने अपने पैतृक गांव में अंतिम सांस ली। जानकारी से पता चला है कि एक्टर के पिता वयोवृद्ध पंडित बनारस तिवारी का निधन पैतृक गांव बरौली प्रखंड के बेलसंड में हुआ है। वहीं खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि उनके पिता का अंतिम संस्कार गांव में ही हुआ है। जैसे की पंकज के चाहने वालों को पता है कि पंकज अपने पिता के साथ बिताए गए पलों के बारें में कितनी बात किया करते थे।

बेटे पंकज के काम से अंजान थे पिता

आपको बता दें कि पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज के इलाके के रहने वाले हैं। जहां एक्टर करियर के वजह से मुंबई में रह रहे हैं, वहीं उनके माता और पिता गांव में ही रह रहे थे। एक इंटरव्यू में अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने खुलासा किया था कि उनके पिता को उनकी  उपलब्धियों में जरा भी दिलचस्पी नहीं है।वहीं एक्टर ने यह भी बताया था कि उनके पिता को तना भी नहीं बता की वह फिल्मी दुनिया में काम करते है। वहीं एक्टर ने यह भी बताया था कि उनके पिता को तना भी नहीं बता की वह फिल्मी दुनिया में काम करते है।

OMG 2 में आए थे नजर

वहीं हाल में ही पंतज त्रिपाठी और अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 रिलीज हुई है। जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही है। इसी बीच पिता के निधन की खबरें सामने आने के बाद परिवार पर गम और दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

Also Read: Mathura News: महावन तहसील के लेखपाल का ऑडियो वायरल, ग्रामीणों ने अवैध वसूली के लगाए आरोप……

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular