Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तराखंडPauri: गैस के दाम बढ़ाने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला...

Pauri: गैस के दाम बढ़ाने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका, जिला अध्यक्ष ने मुख्यालय में किया प्रदर्शन

- Advertisement -

इंडिया न्यूज: (Congress burnt the effigy of the central government on increasing the price of gas) पौड़ी में घरेलू एवं व्यावसायिक गैसों के दाम बढ़ाए जाने पर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा भाजपा की सरकार में महंगाई ने लगातार रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वहीं बीजेपी ने भी इस पर पलटवार किया है।

खबर में खास:-

  • गैस के दाम बढ़ाने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

  • भाजपा सरकार में महंगाई ने लगातार रिकॉर्ड तोड़े

  • कांग्रेस का कार्य केवल विरोध करना

  • दाम बढ़ाए जाने से आम जनता की जेब पर डाका 

इसका खामियाजा लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिलेगा।

घरेलू एवं व्यावसायिक गैसों के दाम बढ़ाए जाने पर जिला मुख्यालय पौड़ी में कांग्रेसियों ने आक्रोश जताया है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन भी किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई ने लगातार रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इससे आम जनता काफी त्रस्त है, इसका खामियाजा आने वाले निकाय एवं लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिलेगा।

सरकार में महंगाई ने लगातार रिकॉर्ड तोड़े- विनोद नेगी

बता दें, आज गुरुवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद नेगी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पौड़ी में कांग्रेसी एकत्रित हुए। यहां पर उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया, साथ ही सरकार का पुतला भी आग के हवाले किया। जिला अध्यक्ष नेगी ने कहा कि भाजपा की सरकार में महंगाई ने लगातार रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब होली से पहले घरेलू व व्यावसायिक गैस के दाम बढ़ाए जाने से आम जनता की जेब पर डाका डालने का सरकार काम कर रही है।

कांग्रेस का कार्य केवल विरोध करना- राजेंद्र अंथवाल

वहीं भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र अंथवाल का कहना है कि कांग्रेस का कार्य केवल विरोध करना है, वर्तमान में सभी चीजों के दामों में बढ़ोतरी हुईं है, यह एक सतत प्रक्रिया है कांग्रेस इसे राजनीतिक रूप दे रही है। इस दौरान जिला अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ श्रीकांत, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भरत सिंह रावत, वीर प्रताप सिंह, युद्धवीर सिंह रावत, भूपेंद्र सिंह टम्टा,उपेंद्र रावत, मनमोहन सिंह समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे।

Also Read: Vasantotsav 2023: आज से राजभवन में सजेगा फूलों का संसार, राज्यपाल करेंगे वसंतोत्सव का शुभारंभ, CM धामी भी होंगे शामिल

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular