Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तराखंडPauri News: नगर पालिका डमरु हॉल में बड़े ही हर्षोल्लास से महिलाओं...

Pauri News: नगर पालिका डमरु हॉल में बड़े ही हर्षोल्लास से महिलाओं ने मनाया होली मिलन समारोह

- Advertisement -

इंडिया न्यूज: (Women celebrated Holi Milan ceremony) पौड़ी में नगर पालिका डमरु हॉल में स्थानीय महिलाओं ने होली मिलन समारोह मनाया। जिसपर सभासद अनीता रावत ने बताया गया कि आगामी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को देखते हुए यह कार्यक्रम रखा गया है।

खबर में खास:-

  • नगर पालिका डमरु हॉल में स्थानीय महिलाओं ने होली मिलन समारोह मनाया

  • फूल मालाओं के साथ एक दूसरे का सम्मान किया

  • 8 मार्च महिला दिवस को देखते हुए यह कार्यक्रम बनाया

फूल मालाओं के साथ एक दूसरे का सम्मान किया

पौड़ी नगर पालिका डमरु हॉल में स्थानीय महिलाओं द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सभासद अनीता रावत के नेतृत्व में महिलाओं ने फूल मालाओं के साथ एक दूसरे का सम्मान करते हुए टीका लगाते हुए सौहार्द का परिचय दिया।

महिला दिवस को देखते हुए यह कार्यक्रम बनाया

महिलाओं द्वारा बताया गया कि आगामी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को देखते हुए आज यह कार्यक्रम बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन होली का त्योहार आ जाने से उस दिन अवकाश रहेगा जिसके कारण महिलाओं ने एकत्र हो नगरपालिका के डमरु हॉल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान रंगों में सराबोर महिलाएं लोकगीतों तथा होली के गीतों पर झूमते हुए नजर आई।

Also Read: Uttarakhand News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले CM धामी, इन प्रस्तावों पर मंजूरी का मिला भरोसा

 

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular