Peaceful polling in Prayagraj
इंडिया न्यूज, लखनऊ :
Peaceful polling in Prayagraj यूपी के विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में प्रयागराज जिले की 12 विधानसभा सीटों के लिए रविवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। प्रयागराज में 169 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। यहां शाम तक कुल 53.77 प्रतिशत मतदान हुआ। फूलपुर में सबसे ज्यादा 60.40% मतदान, तो उत्तर में सबसे कम 39.56% मतदान हुआ है। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल दास नंदी, सिद्धार्थनाथ सिंह और रीता बहुगुणा जोशी ने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।
विधानसभा 9 बजे तक मतदान 11 बजे तक मतदान 1 बजे तक मतदान 3 बजे तक मतदान 5 बजे तक मतदान
फाफामऊ 9 20.25 32.50 43.75 54 56
सोरांव 8.43 20.28 30.00 47.63
57.56
फूलपुर 7.25 21.88 33.70 46.75 57.28
प्रतापपुर 6.88 20.23 32.25 43.13 53.50
हंडिया 7.38 21.00 35 48.00
50
मेजा 7 20 34 44.00 53.76 56.00
करछना 8 22 31.38 41.27
51.30
इलाहाबाद पश्चिम 5.50 19.19 27 36.40
45.40
इलाहाबाद उत्तर 3.38 10.65 20.50 30.10
38.35
इलाहाबाद दक्षिण 4 11.05 25.03 37.00
45.12
बारा 9.5 19.18 31.35 45.25
58.08
कोरांव 8 19.14 35 48.20
54.68
औसत प्रतिशत 6.94 18.62 30.34 2.29
50.89
फर्जी मतदान करते दो को पकड़ा
गंगापार के फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र में दो लोग फर्जी मतदान करते हुए पकड़े गए हैं। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी ऋचा सिंह के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का केस खुल्दाबाद थाने में दर्ज किया गया।
अधूरे काम होंगे पूरे
नंद गोपाल दास नंदी ने कहा कि पांच साल में कुछ काम नहीं हो सके थे। जैसे कि छोटे उद्योगों को बढ़ावा नहीं दिया जा सका था। अब नैनी इंडस्ट्रियल एरिया को विकसित किया जाएगा। ताकि छोटे उद्योग पनप सकें। रीता बहुगुणा जोशी ने परिवार के साथ मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला। मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बार भी प्रदेश में भाजपा की ही सरकार ही बनने जा रही है, पार्टी 300 से अधिक सीटें जीत रही है। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने अपने परिवार के साथ प्रयागराज के ज्वाला देवी मंदिर इंटर कॉलेज में बने पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डाला।
यहां ईवीएम खराब होने से देर से शुरू हुआ मतदान
कई स्थानों पर ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित हुआ है। फाफामऊ विधानसभा 254 के बूथ संख्या 148 पर ईवीएम मशीन खराब रही। वहीं, शहर दक्षिणी विधानसभा 263 के बूथ संख्या 128 और 129 पर ईवीएम का बटन दबाने पर कोई लाइट नहीं जल रही है। सपा ने दोनों मामलों की शिकायत चुनाव आयोग से की है।
Read More : Akhilesh Attack on BJP in Gorakhpur : अखिलेश ने साधा बीजेपी पर निशाना, नौजवान व किसान माफ नहीं कर सकते
Connect With Us : Twitter Facebook