Sunday, July 7, 2024
HomeKaam Ki BaatPetrol Diesel के दाम छठे दिन भी स्थिर, जानिए आज के रेट्स

Petrol Diesel के दाम छठे दिन भी स्थिर, जानिए आज के रेट्स

22 मार्च से 6 अप्रैल तक राष्ट्रीय स्तर पर 14 किस्तों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10-10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी लेकिन अब तेल की बढ़ती कीमतों पर ब्रेक लगने के संकेत मिल रहे हैं। लगातार आज 6वें दिन भी स्थिर रहे।

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Petrol Diesel Price Today 12 April 2022 : Petrol Diesel की कीमतों में भारतीय तेल कंपनियों ने आज 12 अप्रैल को भी कोई बदलाव नहीं किया। राष्ट्रीय बाजार में लगातार छठें दिन Petrol Diesel की कीमतें स्थिर हैं। वहीं इसकी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज Petrol की कीमतें 105.41 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई हैं। वहीं आज एक लीटर डीजल 96.67 रुपये में बिक रहा है।

मुंबई में एक लीटर Petrol 120.51 रुपए में बिक रहा है। वहीं, Diesel के दाम 104.77 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बने हुए हैं। कोलकाता में Petrol का दाम 115.12 रुपये जबकि Diesel का दाम 99.83 रुपए प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में भी Petrol 110.85 रुपये प्रति लीटर तो Diesel 100.94 रुपए प्रति लीटर है।

बता दें कि पिछले वर्ष 4 नवंबर के बाद से 21 मार्च तक Petrol Diesel के दाम स्थिर रहे थे। इसके बाद 22 मार्च से लगभग प्रतिदिन Petrol Diesel के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। देशभर में इस वर्ष 18 दिनों में तेल की कीमतों में 10 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है।

जानिए मिस्ड कॉल से पता करें पेट्रोल और डीजल के दाम 

Petrol Diesel Price 12 April 2022

आप मिस्ड कॉल से अपने शहर में चल रहे Petrol और Diesel के लेटस्ट दाम पता कर सकते हैं। इंडियन आयल के कस्टमर अपने मोबाइल सेRSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजेंगे। शहर कोड आपको इंडियन आयल (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा।

मैसेज भेजने के बाद आपको Petrol और Diesel का ताजा भाव भेज दिया जाएगा। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर रटर भेज सकते हैं। वहीं BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 रटर भेज सकते हैं।

(Petrol Diesel Price Today 12 April 2022)

Also Read : देश में Corona संक्रमण के आये 796 नए मामले

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular