Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ से PFI का मेंबर अब्दुल माजिद गिरफ्तार, ISIS से जुड़े दस्तावेज...

लखनऊ से PFI का मेंबर अब्दुल माजिद गिरफ्तार, ISIS से जुड़े दस्तावेज मिले

- Advertisement -

लखनऊ, इंडिया न्यूज यूपी/यूके. यूपी STF ने लखनऊ के विभूतिखंड बस अड्‌डे के पीछे से PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के सदस्य अब्दुल माजिद को गिरफ्तार किया है। उसके पास से इलेक्ट्रानिक गैजेट्स और ISIS से जुड़े आपत्तिजनक साहित्य बरामद हुए हैं। माजिद लखनऊ छोड़कर फरार होने की फिराक में था।

STF के अनुसार, माजिद मुस्लिम युवकों को भड़कर PFI का नेटवर्क बढ़ा रहा था। माजिद को लखनऊ के इंदिरा नगर से गिरफ्तार PFI नेता मोहम्मद वसीम का खास माना जाता है। माजिद को गैर कानूनी गतिविधियों के कानून यूपीए के तहत पकड़ा गया है।

मोहम्मद वसीम को NIA ने पकड़ा था। वह PFI का यूपी अध्यक्ष है। उसने लखनऊ के साथ बाराबंकी, बहराइच, गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा में संगठन के नाम पर मीटिंग की थी। आरोप है कि उसने देश का माहौल खराब करने के लिए लोगों को उकसाया था। वसीम ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में भी जमकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद से वह एजेंसियों के निशाने पर था।

यूपी में NIA और STF अब तक PFI से जुड़े 14 लोगों को पकड़ चुकी है। इसके साथ ही 25 से अधिक लोगों की तलाश कर रही है। बीते हफ्ते एक साथ NIA और STF ने देशभर में छापेमारी की थी।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular