Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशpilibhit News : पीलीभीत में धार्मिक आश्रम से सटे तालाब का आवंटन...

pilibhit News : पीलीभीत में धार्मिक आश्रम से सटे तालाब का आवंटन निरस्त करवाने की मांग पर, साधुओं का धरना प्रदर्शन

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), pilibhit News : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में धार्मिक आश्रम से सटे तालाब का आवंटन निरस्त करवाने की मांग कर रहे साधुओं का धरना प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी है। साधुओं ने 5 अक्टूबर तक मांग पूरी न होने पर जिंदा समाधि लेने की चेतावनी दी।

वही साधुओं की इस चेतावनी से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। वही साधुओं को मनाने के लिए पहुंचे  एसडीएम ,विधायक, पूर्व मंत्री, सभी नाकाम हो चुके हैं। वहीं एसडीएम ने जल्द ही साधुओं की समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया है।

साधुओं ने जताया विरोध

दरअसल पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के देवरिया खुर्द में कुछ साधुओं का आश्रम है। जहां आश्रम से सटे एक तालाब को गांव के ही एक युवक को आवंटित कर दिया गया था। इसके बाद युवक तालाब में मछली पालन करने लगा सभी साधुओं ने इसका विरोध जताया है।

और तालाब का आवंटन निरस्त करने की मांग रखी है। साधुओं का कहना है कि तालाब से यहां आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी है। इसका आवंटन किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक आवंटन निरस्त नहीं हो जाता तब तक सभी साधु धरने पर बैठे रहेंगे।

ये भी पढ़े

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular