Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsPM Kisan Samman Nidhi : सीएम योगी आज PM किसान निधि के...

PM Kisan Samman Nidhi : सीएम योगी आज PM किसान निधि के वृहद संतृप्तिकरण अभियान का करेंगे शुभारंभ, जानिए कब मिलेगी 14वी क़िस्त

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) PM Kisan Samman Nidhi : UP के सभी पात्र किसानों को PM किसान सम्मान निधि का लाभ मिलेगा। PM किसान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) का 2.63 करोड़ किसानों को लाभ मिल रहा है।

  • सीएम करेंगे कृषक पंजीकरण का शुभारंभ
  • 14वी क़िस्त के लिए eKYC अनिवार्य
  • शिविर लगाकर होगा eKYC अपडेट
  • 10 लाख अपात्र किसानो का कटा नाम

सीएम करेंगे कृषक पंजीकरण का शुभारंभ

आज यूपी में सीएम योगी किसानों को कृषि सुविधाओ के त्वरित लाभ के लिए दर्शन पोर्टल के लोगो को लांच करेंगे । सीएम 11 बजे लोकभवन में कृषि विभाग के कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम विभिन्न सेवाओ और अनुदान के लिए कृषक पंजीकरण का शुभारंभ करेंगे।

14वी क़िस्त के लिए eKYC अनिवार्य

बता दे, PM किसान निधि के तहत अप्रैल 2023 तक किसानों के खातों में 55882 करोड़ रुपये भेजे गये। अभी तक 2.20 करोड़ कृषकों के अभिलेख PM किसान पोर्टल पर अपलोड हुए।

अबतक 1.84 लाख कृषकों का eKYC पूर्ण किया जा चुका है। केंद्र ने PM किसान निधि की 14वी क़िस्त के लिए eKYC, भूलेख अंकन, बैंक खाते के साथ आधार लिक कराना अनिवार्य है।

शिविर लगाकर होगा eKYC अपडेट

दरअसल, यूपी में शेष किसानों को PM किसान सम्मान निधि का लाभ देने के लिए अभियान चलाया जा रहा। 22 मई से10 जून तक 5 हजार ग्राम पंचायतों में वृहद अभियान चलेगा।

शेष किसानों को PM सम्मान निधि का लाभ देने के लिए ग्राम पंचायतों में भी अभियान चलेगा। अगर आपको PM किसान निधि का लाभ चाहिए तो आप शिविर में आधार कार्ड, भूअभिलेख, बैंक एकाउंट ले जाकर किसान समान निधि हासिल कर सकेंगे।

10 लाख अपात्र किसानो का कटा नाम

करीब 10 लाख अपात्र किसानो का नाम PM किसान सम्मान निधि से काटा गया। सरकारी नौकरी या 10 हजार से अधिक इनकम वाले भी ले रहे थे PM किसान सम्मान निधि का लाभ।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular