Sunday, July 7, 2024
HomeLatest Newsकांग्रेस के वीरप्पा मोइली ने PM मोदी के उपवास जताया शक, जानिए...

कांग्रेस के वीरप्पा मोइली ने PM मोदी के उपवास जताया शक, जानिए क्या कहा

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), PM Modi Anusthan : रामलला के अभिषेक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 से 22 जनवरी तक 11 दिनों तक कठिन अनुष्ठान किया था। जिस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली ने शक जताते हुए विवादित बयान दिया है।

वीरप्पा मोइली ने कहा है कि मुझे संदेह है कि उन्होंने (पीएम मोदी) उपवास किया है या नहीं। यदि वे बिना व्रत किये गर्भगृह में प्रवेश कर गये हैं तो वह स्थान अपवित्र हो जाता है और उस स्थान से शक्ति उत्पन्न नहीं की जा सकती। बता दें कि इस दौरान उन्होंने सिर्फ नारियल पानी का सेवन किया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि सुबह की सैर के दौरान एक डॉक्टर ने मुझसे कहा था कि कोई भी व्यक्ति बिना खाए-पिए इतने दिनों तक जीवित नहीं रह सकता। यदि वह जीवित है तो यह एक चमत्कार है।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने रामलला के अभिषेक से पहले 11 दिनों तक अनुष्ठान करने की जानकारी दी थी। पीएम ने अपने व्रत के दौरान मंत्रोच्चार किया और गाय की पूजा की। वे फर्श पर सोते थे और नारियल पानी पीकर और फल खाकर रहते थे। पीएम मोदी ने इस दौरान 4 राज्यों में रामायण से जुड़े 7 मंदिरों में दर्शन-पूजन भी किया था।

ALSO READ:-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular