Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशPM Modi spoke in Maharajganj : भारत का ताकतवर होना बहुत जरूरी

PM Modi spoke in Maharajganj : भारत का ताकतवर होना बहुत जरूरी

- Advertisement -

PM Modi spoke in Maharajganj


इंडिया न्यूज, महाराजगंज :
PM Modi spoke in Maharajganj वर्तमान समय में दुनिया इस समय बहुत सी चुनौतियों से गुजर रही है, इन हालातों से कोई भी अछूता नहीं रह सकता। दुनिया के हर नागरिक पर किसी न किसी रूप में इसका असर पड़ता है। ऐसी स्थिति में भारत का ताकतवर होना बहुत जरूरी है। खेती से लेकर मिलिट्री तक, समंदर से लेकर स्पेस तक भारत को हर क्षेत्र में शक्तिशाली बनाना है। इसलिए देश के इतने बड़े राज्य के रूप में यूपी की जिम्मेदारी सबसे बड़ी है। ये बातें पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराजगंज में जनसभा को संबोधित किया।

विपक्ष नहीं चाहता सशक्त हो देश

पीएम बोले कि घोर परिवारवादी लोग कभी भी भारत को समर्थ और यूपी को सशक्त नहीं बना सकते। इस कोरोना काल में आप लोगों ने देखा है कि कैसे इन लोगों ने भारत के आत्मविश्वास को चोट पहुंचाने की कोई कोशिश नहीं छोड़ी। भारत में बनी जिस कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) पर हर हिंदुस्तानी सहित इन घोर परिवारवादियों को भी गौरव होना चाहिए था। उस वैक्सीन के खिलाफ ही इन्होंने देश के गरीबों को भड़काने की कोशिश की।

सड़कों का बिछ रहा जाल

नेपाल बॉर्डर (Nepal Border) पर सड़कों का जाल बिछ रहा है। मुख्य सड़कें 4 लेन एवं हाइवे में बदली जा रही हैं। कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने के बाद अब यहां पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी। इसलिए इस चुनाव में एक बार फिर इन्हें हराना है। इस बजट में हमारे सीमा से सटे हुए आखिरी गांवों के विकास के लिए एक विशेष योजना बनाई है।

Read More : Oil Massage of BJP Candidate in Sonbhadra : मालिश तेल मालिश… सर जो तेरा चकराए दिल डूबा जाए

Also Read : UP elections 2022 : गोद में बच्चा लेकर फर्ज निभाने निकली देश की बेटी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

 

 

SHARE
Ajay Dubey
Ajay Dubey
India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.
RELATED ARTICLES

Most Popular