Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशLucknow: लखनऊ में पुलिस ने डुग्गी बजाकर मुख्तार की मां और बहन...

Lucknow: लखनऊ में पुलिस ने डुग्गी बजाकर मुख्तार की मां और बहन के नाम आठ करोड़ की संपत्ति किया कुर्क

- Advertisement -

Lucknow

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ प्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी गाजीपुर के आदेश पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत लखनऊ में मुख्तार की मां और बहन की संपत्तियां को कुर्क की हैं। कुर्क करने से पहले पुलिस ने डुग्गी बजाकर इस कार्रवाई का ऐलान किया। फिर इन दोनों संपत्तियों पर सरकारी कब्जे का बोर्ड लगा दिया। बताया जा रहा है कि इसमें एक संपत्ति मुख्तार के भाई और बीएसपी सांसद अफजाल अंसारी के नाम है।

सीओ एसबी सिंह ने कहा कि मुख्तार अंसारी एवं अन्य के खिलाफ गाजीपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज है। इसी मामले की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी गाजीपुर ने आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए थे। इसके बाद पुलिस टीम ने लखनऊ के डालीबाग पहुंच कर मुख्तार अंसारी की मां और बसपा सांसद अफजाल अंसारी की संपत्तियों को कुर्क किया है। उन्होंने बताया कि इन संपत्तियों में मुख्तार अंसारी की मां राबिया खातून और उनकी बहन,दोनों के नाम से 2 प्लॉट हैं। जिसकी कीमत साढ़े चार करोड़ और साढ़े तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
पुलिस को इस कार्रवाई के दौरान विरोध होने की आशंका होने के कारण मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। कार्रवाई की शुरुआत करते हुए पुलिस ने पहले इन संपत्तियों के आसपास डुग्गी बजवाई और सरकारी संपत्ति का बोर्ड बैनर लगाकर संबंधित नोटिस चश्पा कर दिया। इस कार्रवाई की जानकारी गाजीपुर पुलिस ने लखनऊ कमिश्नरेट के हजरतगंज थाना पुलिस को भी दी है। दोनों संपत्तियां हजरत गंज थाना क्षेत्र के डालीबाग चौकी में हैं। पुलिस ने कहा कि कुर्क प्लाट में से एक माफिया मुख्तार अंसारी के बहनोई एजाज के नाम से भी है। इस संपत्ति पर एजाज और उसकी पत्नी फहमीदा अंसारी काबिज थे।

 

यह भी पढ़ें:  पीएसी स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए- सीएम योगी, जवानों की सराहना की

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular