Sunday, July 7, 2024
HomeराजनीतिPolice Register 3 FIR Against Yati Narsinghanand : यति नरसिंहानंद ने फिर...

Police Register 3 FIR Against Yati Narsinghanand : यति नरसिंहानंद ने फिर दिया विवादित बयान, घृणास्पद वक्तव्य को लेकर तीन एफआईआर दर्ज

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।

Police Register 3 FIR Against Yati Narsinghanand : दिल्ली पुलिस ने बुराड़ी में आयोजित हुई हिंदू महापंचायत में दिए गए घृणास्पद बयान को लेकर तीन एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने ये भी कहा है कि जो लोग सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने का काम करेंगे उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। (Police Register 3 FIR Against Yati Narsinghanand)

दिल्ली पुलिस ने पहली एफआईआर बिना अनुमति के कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए दर्ज किया है। इसके लिए पुलिस ने कार्यक्रम के आयोजक और सेव इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक प्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दूसरी एफआईआर पुलिस ने कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के साथ हाथापाई के लिए दर्ज किया है। तीसरी एफआईआर सोशल मीडिया पर गलत जानकारी (हेट स्पीच) फैलाने को लेकर की है।

ये है पूरा मामला (Police Register 3 FIR Against Yati Narsinghanand)

गौरतलब है कि विवादित बयानों के लिए प्रसिद्ध डासना देवी मंदिर के मुख्य पुजारी यति नरसिंहानंद ने फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर देश का प्रधानमंत्री मुस्लिम बन जाए तो 20 साल में देश के 50 प्रतिशत हिंदू धर्मांतरण कर लेंगे। वह बुराड़ी मैदान में आयोजित एक हिंदू महापंचायत में बोल रहे थे। (Police Register 3 FIR Against Yati Narsinghanand)

इस कार्यक्रम के लिए दिल्ली प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। सेव इंडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद से जुड़े सुरेंद्र गुप्ता, सुदर्शन टीवी के प्रधान संपादक सुरेश चव्हाण भी उपस्थित थे। कई हिंदूवादी संगठनों के प्रतिनिधि इसमें शामिल थे। हीरालाल पांडे, धर्मपाल गोयल, पिंकी चौधरी, सत्य नारायण गर्ग, देवेंद्र सिंह वक्ता के रूप में शामिल थे।

(Police Register 3 FIR Against Yati Narsinghanand)

Also Read : Yogi said Officers should stop Procrastinating : समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी, शिकायतों के निस्तारण में देर करें अफसर

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular