होम / Akhilesh Yadav on Kannauj: अखिलेश यादव ने कन्नौज सीट पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

Akhilesh Yadav on Kannauj: अखिलेश यादव ने कन्नौज सीट पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

• LAST UPDATED : April 24, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Akhilesh Yadav on Kannauj : यूपी के सियासी गलियारों में इस वक्त कन्नौज लोकसभा सीट सुर्खियों में बनी हुई है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इस सीट पर लग रही अटकलों पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने कहा है कि जनता ने मन बना लिया है।

लालू के दामाद हैं उम्मीदवार 

इस सीट से सैफई परिवार के सदस्य और राजद सुप्रीमो लालू यादव के दामाद को समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया है लेकिन सूत्रों के मुताबिक, सपा तेज प्रताप यादव का कन्नौज से टिकट काट सकती है और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav on Kannauj) उनकी जगह चुनाव लड़ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार अखिलेश यादव लोकसभा सीट कन्नौज से 25 अप्रैल को नामांकन पत्र भर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः- UP News: चचेरे भाई-बहन को था आपस में प्यार, ज़हर खाकर दी जान

हालांकि, अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav on Kannauj) ने इस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की लग रही अटकलों पर कहा है कि नामांकन होने पर पता चलेगा, सवाल है कन्नौज की ऐतिहासिक जीत का। लोगों ने मन बना लिया है कि INDIA गठबंधन भविष्य बनकर आ रहा है और इस चुनाव में भाजपा इतिहास बन जाएगी।

स्थानीय नेताओं ने की अपील 

बता दें कि इस मामले को लेकर स्थानीय नेताओं में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, जिले के बड़े समाजवादी नेताओं ने अखिलेश यादव से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की और कहा कि अखिलेश यादव को खुद कन्नौज सीट से से चुनाव लड़ना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः- UP News: शादी में दावत खाना पड़ा भारी! 50 लोग हुए अस्पताल में भर्ती

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox