Sunday, May 19, 2024
HomeCrime NewsUP News: चचेरे भाई-बहन को था आपस में प्यार, ज़हर खाकर दी...

UP News: चचेरे भाई-बहन को था आपस में प्यार, ज़हर खाकर दी जान

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP News: कानपुर में एक प्रेमी जोड़े ने ज़हर खा लिया जिससे दो गाँव में हड़कंप मच गया। चौकाने वाली बात ये है की यह प्रेमी जोड़ा पारिवारिक चचेरे भाई-बहन थे। यह प्रेमी जोड़ा अपने ही परिवार के मुंडन संस्कार में शामिल होने आए थे। यह घटना है तहसील घाटमपुर के थाना रवीना क्षेत्र के अकबरपुर छवेैया गांव के पूरनपुर इलाके का है जहाँ राजू कुरील के बेटे अर्जुन और राखी के बीच प्रेम प्रसंग पिछले 2 साल से चल रहा था। जोड़े के आत्महत्या से परिवार में मातम का माहौल है।

ये है मामला

मृतका राखी के पिता दिनेश ने बताया की राखी ने इस साल 12वी  कक्षा की परीक्षा पास की थी। उन्होंने बताया की राखी पढ़ाई लिखाई में तेज़ थी। पिता को राखी के प्रेम संबंध के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। वहीं मृतक अर्जुन के माता ने बताया की इस घटना से 4 महीने पहले उनके बेटे अर्जुन और राखी के प्रेम प्रसंग की बात सामने आयी थी। प्रेम प्रसंग की बाते जब सामने आई तब उनके परिवार ने दोनों को समझाया था।

परिवार ने छुपकर मिलते देखा

पुलिस ने बताया की दोनों शवों को पोस्टमार्टर्म के लिए भेज दिया गया है। केस दर्ज के अनुसार सख्त कार्रवाई की जायेगी। घाटमपुर एसीपी रंजीत कुमार के अनुसार दोनों परिवारों में कई बार विवाद हुआ था प्रेम प्रसंग को लेकर। जानकारी के मुताबिक़ सोमवार शाम गांव में मृतका लड़की के परिवार में मुंडन संस्कार का एक कार्यक्रम हुआ था जिसमें लड़की शामिल होने आई थी। साथ ही लड़का भी इसी कार्यक्रम में शामिल होने आया था।

जहाँ पर दोनों को छुपकर मिलते हुए इनके परिजनों ने देखा। और दोनों को डाँट लगाई। इसके वजह से दोनों ने साथ मिलकर ज़हर मिलाकर खाना खाया , घर जाकर साथ सो गए। और जब मंगलवार की सुबह दोनों नहीं उठे तब परिवार वाले जगाने गए। फिर सामने ज़हर खाने की बात आई।

ALSO READ: UP News: BJP उम्मीदवार के निधन होने के बाद परिवार से मिलने घर पहुंचे CM योगी, Photos वायरल

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular