Sunday, May 19, 2024
HomeIncidentUP News: शादी में दावत खाना पड़ा भारी! 50 लोग हुए अस्पताल...

UP News: शादी में दावत खाना पड़ा भारी! 50 लोग हुए अस्पताल में भर्ती

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़) UP News: शादी की दावत किस को नहीं पसंद , अगर वही दावत आपके बीमार होने का कारण बन जाए और आप अस्पताल पहुँच जाए। ऐसा ही मामला कानपुर के अंबेडकरनगर (UP News) से सामने आया है। जहाँ शादी के कार्यक्रम में पहुंचे लोगो की तबियत ख़राब हो गई। करीबन 50 लोगो को तुरंत अस्पताल भर्ती करवाना पड़ा। बीमार हुए लोगो में वर और वधु दोनों के पक्ष शामिल है।

यह है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर (UP News) में एक शादी के समारोह में अफरा -तफरी मच गई। जब शादी में 50 से ज़्यादा लोगो की तबियत शादी में खाना खाने से ख़राब हो गई। और जल्दीबाज़ी में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल सबकी तबियत खतरे से बहार बताई जा रही है। लोगो को डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में रखा गया है। तबियत ख़राब में दोनों पक्ष के लोग शामिल है। बताया जा रहा है ज़्यादातर लोगों ने शादी में रसमलाई – चाऊमीन खाई थी , जिसके बाद ही उनकी हालत में गड़बड़ी आई। और लोगो को उल्टी और दस्त की समस्या महसुस हुई।

दूषित खाने से तबियत ख़राब

तुरंत ही लोगो को अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। डॉक्टरों की जांच में दूषित खाना खाने की बात सामने आई है।यह मामला थाना बेवाना क्षेत्र के अटंगी गांव का है, जहां के निवासी सीताराम प्रजापति के घर बारात आई थी। शादी के सारे समारोह अच्छे से चल रहे थे। मेहमानों के नाश्ता करने के बाद, अचानक से ही एक एक करके सबकी तबियत ख़राब हो गई। और धीरे -धीरे संख्या बढ़ने लगी।

जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल जाकर बीमार लोगों का हाल-चाल जाना और डॉक्टर्स को उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिए। आगे की जानकारी खाद्य सुरक्षा विभाग जांच कर पता लगाएगी की किस भोजन में दिक्कत थी, जिसके कारण उनकी तबियत बिगड़ गई।

यह भी पढ़ें:- 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular