Sunday, May 19, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP News: जीजा का दिल साली पर आया, साला बना दुशमन तो...

UP News: जीजा का दिल साली पर आया, साला बना दुशमन तो किया ये काम

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP News: यूपी की बरेली  पुलिस ने अमन हत्याकांड में एक नया खुलासा किया है। इस हत्याकांड के मामलें में अमन के चचेरे बहनोई विकास पटेल और उसके दोस्त अभिषेक श्रीवास्तव को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक अमन पटेल गौ रक्षा दल का कार्यकर्ता था। यह पूरी घटना बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र की है। मृतक अमन आरोपी विकास का रिश्ते में साला लगता था। विकास शादीशुदा था इसके बावजूद भी उसका दिल अमन की बहन पर आ गया था। और यह बात अमन को पता चली और वो इस बात के विरोध में था। जिसके कारण आरोपी विकास ने अपने दोस्त अभिषेक के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी।

गौ रक्षा दल में काम करता था

अमन पटेल बिथरी के महेशपुर शाह इमामुद्दीन गांव में रहा था। वह गौ रक्षा दल में काम करता था। रविवार की शाम वो यह कहकर निकला  9 बजे तक वापस आ जायेगा। लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं आया। परिवार वालो ने फिक्र में फ़ोन भी किया, स्विच ऑफ था अमन का फ़ोन। तलाश में अमन की खून से लथपथ लाश हाईवे के किनारे नवदिया हरकृष्ण गांव मार्ग पर मिला। परिजन अमन को पास के अस्पताल लेकर गए , पर डॉक्टर ने अमन को मृत घोषित किया।

साज़िश थी हत्याकांड

मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी विकास पटेल और उसके दोस्त ने साथ में मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। आरोपियों ने बनाये योजना के तहत अमन को बाहर मिलने के लिए बुलाया। होटल में खाना खाया और उसके साथ ही बाइक पर बैठ गए।  अमन के पीछे बैठकर विकास ने तमंचे से अमन के सिर में गोली मार दी। इस घटना के बाद विकास ने पुलिस को बहुत गुमराह किया।  पर पुलिस की लोकेशन, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के कारण विकास पकड़ा गया। विकास ने बताया की कुछ समय पहले ही उसकी लव मर्रिज अमन की चचेरी बहिन से हुई थी। लेकिन एक कार्यक्रम में अमन की सगी बहन से विकास मिला।  जब उसका दिल उसकी बहन पर आ गया। पर मृतक अमन को बात मंज़ूर नहीं थी, जिसके कारण उसने ये साज़िश रची ताकि अमन को रास्ते से।

ALSO READ: UP News: BJP उम्मीदवार के निधन होने के बाद परिवार से मिलने घर पहुंचे CM योगी, Photos वायरल

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular