CM Yogi ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- विरासत टैक्स औरंगजेब का ‘जजिया कर’ है

India News up (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: लोकसभा चुनाव को लेकर रैलियों का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार, 4 मई को मध्य प्रदेश के अशोक नगर में भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुगलों द्वारा किए गए अत्याचारों को अच्छी तरह से जानने के बावजूद औरंगजेब युग का जजिया कर लगाना चाहती है।

कांग्रेस विरासत कर लगाने की बात करती है- सीएम योगी

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “एक तरफ मोदी जी कहते हैं कि वह गुलामी के तत्वों को खत्म करेंगे और विरासत का सम्मान करेंगे। दूसरी तरफ, कांग्रेस विरासत कर लगाने की बात करती है।” उन्होंने आगे कहा, ”मैंने बीजेपी के प्रचार के लिए अब तक नौ राज्यों का दौरा किया है और पूरे देश में पीएम मोदी के पक्ष में एकतरफा लहर देखी है।”

Also Read- Priyanka Gandhi: कांग्रेस से बगावत कर सकती हैं प्रियंका गांधी वाड्रा? BJP नेता अमित मालवीय का दावा

राम मंदिर के सपने को साकार करने में विजयाराजे सिंधिया का योगदान

योगी आदित्यनाथ ने सिंधिया के परिवार की तारीफ करते हुए का कि यह सिंधिया परिवार ही था जिसने अफगानों को भारतीय सीमा से बाहर खदेड़ दिया था। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के सपने को साकार करने में विजयाराजे सिंधिया के योगदान को भी स्वीकार किया।

ज्योतिरादित्य सिंधिया vs यादवेंद्र सिंह यादव

ज्योतिरादित्य सिंधिया मार्च 2020 में कांग्रेस से अपना दशकों पुराना नाता खत्म कर भाजपा में शामिल हुए थे। वे इस बार अपने पारिवारिक गढ़ गुना से अपना छठा लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी चुनाव 2019 में कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर लड़ा था और भाजपा के के.पी.यादव से हार गए थे। इस बार कांग्रेस ने सिंधिया के खिलाफ राव यादवेंद्र सिंह यादव को मैदान में उतारा है। भोपाल और विदिशा सहित मध्य प्रदेश की आठ अन्य लोकसभा सीटों के साथ गुना में चुनाव 7 मई को होंगे।

Also Read- Elvish Yadav की बढ़ी मुश्किलें! मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केस दर्ज, जानिए पूरा मामला

Ankul Kumar

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago