Sunday, May 19, 2024
HomeLoksabha Election 2024Priyanka Gandhi: कांग्रेस से बगावत कर सकती हैं प्रियंका गांधी वाड्रा? BJP...

Priyanka Gandhi: कांग्रेस से बगावत कर सकती हैं प्रियंका गांधी वाड्रा? BJP नेता अमित मालवीय का दावा

Priyanka Gandhi: कांग्रेस से बगावत कर सकती हैं प्रियंका गांधी वाड्रा? BJP नेता अमित मालवीय का दावा

- Advertisement -

India News up (इंडिया न्यूज़), Priyanka Gandhi: काफी इंतजार के बाद कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा सीट से किशोरी लाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। इसे लेकर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने शनिवार, 4 मई को राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल खेमा ने बहन प्रियंका और जीजा रॉबर्ट वाड्रा को पार्टी में हाशिये पर धकेल दिया है। वे दोनों कभी भी पार्टी को छोड़ सकते हैं।

BJP IT Cell प्रमुख अमित मालवीय ने अपने एक्स (X) हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा, “रॉबर्ट वाड्रा के लिए कुछ समय निकालें, जिन्हें अमेठी में अपार लोकप्रियता का दावा करने के बाद भी नजरअंदाज किया गया है। यह दर्शाता है कि राहुल गांधी खेमा कांग्रेस में प्रियंका वाड्रा और उनके पति दोनों को साजिश से हाशिए पर धकेल रहा है। अब देखते हैं कि बहन प्रियंका कितनी जल्दी बगावत करती हैं।”

Also Read- Bhojpuri Actress: भोजपुरी एक्ट्रेस का हुआ था मर्डर, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

रॉबर्ट वाड्रा चुनाव लड़ने को लेकर क्या कहा था?

दरअसल, पिछले महीने रॉबर्ट वाड्रा ने दावा किया था कि वह अमेठी में काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने कहा था, “देश चाहता है कि मैं सक्रिय राजनीति में रहूं। अगर कांग्रेस पार्टी को लगेगा कि मैं बदलाव ला सकता हूं तो मैं सक्रिय राजनीति में आऊंगा। यह जरूरी नहीं है कि मैं अमेठी से ही चुनाव लड़ूं, मैं मुरादाबाद और हरियाणा से भी चुनाव लड़ सकता हूं।”

Also Read- UP Politics: राहुल गांधी पर पूर्व कांग्रेस नेता ने कसा तंज, बोले- कागजी शेर..

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular