Monday, July 8, 2024
Homeराजनीतिप्रशांत किशोर के मंत्र पर कांग्रेस में मंथन, तीसरे दिन भी हुई...

प्रशांत किशोर के मंत्र पर कांग्रेस में मंथन, तीसरे दिन भी हुई उच्चस्तरीय मीटिंग Prashant Kishore Advise to Sonia Gandhi

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।

Prashant Kishore Advise to Sonia Gandhi : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का 10 जनपथ स्थित आवास बीते कुछ दिनों से राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है। एक बार फिर से मंगलवार को प्रशांत किशोर पहुंचे और कांग्रेस को चुनावी सफलता के कुछ टिप्स दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यूपी, बिहार और ओडिशा जैसे राज्यों में अकेले ही चुनावी जंग में उतरना चाहिए। इसके अलावा तमिलनाडु, महाराष्ट्र और बंगाल जैसे राज्यों में गठबंधन करने चाहिए। बीते 4 दिनों में प्रशांत किशोर की सोनिया गांधी के घर पर यह तीसरी मीटिंग थी।

राहुल गांधी ने जताई है सहमति (Prashant Kishore Advise to Sonia Gandhi)

मंगलवार सुबह हुई मीटिंग में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, मुकुल वासनिक, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, एके एंटनी और अंबिका सोनी भी मौजूद थे। प्रशांत किशोर और कांग्रेस लीडरशिप के बीच पहली मुलाकात 16 अप्रैल को हुई थी। प्रशांत किशोर ने राज्यों में अकेले लड़ने या गठबंधन के जो सुझाव दिए हैं, उन पर राहुल गांधी की ओर से भी सहमति जताई गई है। पहली मीटिंग में प्रशांत किशोर की ओर से कांग्रेस को प्लान 370 दिया गया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को 370 सीटों पर ही फोकस करना चाहिए। इसके अलावा अन्य स्थानों पर गठबंधन करके आगे बढ़ना चाहिए।

(Prashant Kishore Advise to Sonia Gandhi)

Also Read : कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच डीडीएमए की बैठक कल, मास्क अनिवार्य करने का हो सकता है फैसला DDMA Meeting Amidst Increasing Cases of Corona

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular