Saturday, July 6, 2024
Homeमनोरंजनप्रतापगढ़: संपत्ति विवाद को लेकर पति ने पत्नी की धारदार हथियार से...

प्रतापगढ़: संपत्ति विवाद को लेकर पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर कर दी हत्या

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में घर के भीतर सो रही महिला की धारदार हथियार से बीभत्स हत्या कर दिया गया। इस घटना में महिला का पति भी घायल हो गए। पति को घायल अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। पति पत्नी में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पति पर हत्या के बाद खुदकुशी की कोशिश की आशंका जताई जा रही है। सनसनीखेज वारदात के बाद मौके पर जुटी भारी भीड़, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस घटना की पूंछतांछ कर रही है। यह घटना संग्रामगढ़ थाना इलाके के किंधौली गांव की है।

पुलिस ने बताया कि संग्रामगढ़ थाना इलाके के किंधौली गांव में बीती रात घर में पति के साथ सो रही 46 वर्षीय महिला सावित्री देवी की वीभत्स तरीके से हत्या कर दी गई। मृतका की मां जब उसे सुबह जगाने रुम में पहुंची तो उसकी बेटी का शव जमीन पर पड़ा मिला। यही नहीं मृतका का पति 55 वर्षीय विनोद मिश्र भी बेहोशी की हालत में पाया गया। विनोद को सीएचसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी।

ससुराल में रहता था विनोद

मृतका की मां ने बताया कि विनोद अपनी ससुराल में पत्नी के साथ एक अलग घर मे रहता था, उसके दो बेटे है बावजूद इसके ससुर ने उसके बड़े बेटे के नाम जमीन का बैनामा कर दिया था। जिसके बाद से विनोद काफी नाराज था और इसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा चल रहा था। इसी विवाद के चलते कई दिन घर मे खाना भी नही खा रहा था।

खुद ख़ुशी करने का किया प्रयास

इसी उलझन में उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया और बीती रात पत्नी से झगड़ा किया। जिसमें बांका उठा कर पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर वीभत्स तरीके से मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद खुद के हाथ की नस काटकर रस्सी के फंदे से गला कस कर मरने का प्रयास किया। लेकिन उसकी जान बच गई।

लालगंज सीओ ने दी जानकारी

सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर ने बताया कि एसओ संग्रामगढ़ को सुबह सूचना मिली कि किंधौली में हत्या हो गई है। हत्या कि सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पूंछतांछ में पता चला कि कुछ दिनों से पति पत्नी में विवाद था जिसके चलते ये घटना हुई। पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद ब्लेड से अपने हाँथ की नस काटकर व गले मे फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके से खून के सैम्पल, ब्लेड व रस्सी भी बरामद की गई है।

also read- https://indianewsup.com/up-news-tragic-accident-in-greater-noida-roadways-bus-crushed-seven-people-four-laborers-died/

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular