Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशPriyanka Gandhi Release Congress Manifesto : 10 दिन में माफ होगा किसानों...

Priyanka Gandhi Release Congress Manifesto : 10 दिन में माफ होगा किसानों का कर्जा, प्रियंका ने जारी किया कांग्रेस का घोषणा पत्र

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Priyanka Gandhi Release Congress Manifesto : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी कर दिया। कांग्रेस ने यूपी में सरकार बनने पर 10 दिन के अंदर किसानों का पूरा कर्जा माफ करने का वादा किया। उन्होंने प्रदेश में दो लाख खाली पड़े शिक्षकों के पद भरने की बात की। पुरानी पेंशन योजना पर बीच का रास्ता निकालने का भरोसा दिलाया। (Priyanka Gandhi Release Congress Manifesto)

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने घोषणा पत्र में जनता की आकांक्षाओं को शामिल किया है। इसके लिए हमारी घोषणा पत्र टीम के सदस्य अलग-अलग जिलों में गए और लोगों से बात की और जैसा जनता में कहा हमने उन बातों को घोषणा पत्र में शामिल किया है।

भाजपा पर करारा प्रहार (Priyanka Gandhi Release Congress Manifesto)

प्रियंका ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि हमने अलग-अलग पार्टियों का घोषणा पत्र देखने के बाद अपना घोषणा पत्र तैयार नहीं किया है। उन्होंने यूपी में चुनाव प्रचार के दौरान इस्तेमाल की जा रही भाषा पर कहा कि कोई कहता है, गर्मी निकाल देंगे, कोई कहता है चर्बी निकाल देंगे। अगर निकालना है तो भर्ती निकालिए। बेरोजगारी इतनी ज्यादा है। इस पर कोई बात नहीं कर रहा है। यह कांग्रेस का तीसरा घोषणा पत्र है। इसके पहले कांग्रेस ने महिलाओं के लिए शक्ति विधान, युवाओं के लिए भर्ती विधान और अब अंतिम घोषणा पत्र ‘उन्नति विधान’ जारी किया है।

कांग्रेस ने घोषणा पत्र में किए गए वादे (Priyanka Gandhi Release Congress Manifesto)

सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। किसानों का कर्जा 10 दिन में माफ किया जाएगा। बिजली बिल आधा किया जाएगा। 20 लाख सरकारी नौकरियां देंगे। 12 लाख पद खाली हैं जिसे भाजपा ने नहीं भरा है। हम आठ लाख नौकरियां और देंगे। 10 लाख रुपये तक के इलाज की मुफ्त व्यवस्था करेंगे। आवारा पशुओं से नुकसान होने पर 3000 रुपये मुआवजा दिया जाएगा। दो रुपये में गोबर खरीदा जाएगा। जैसा कि छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है। छोटे व्यापारियों की मदद करेंगे और लघु उद्योगों को और मजबूत बनाएंगे। संविदा नियुक्ति बंद की जाएगी।

आऊटसोर्सिंग बंद की जाएगी (Priyanka Gandhi Release Congress Manifesto)

संविदाकर्मियों का नियमितीकरण किया जाएगा। आउटसोर्सिंग बंद की जाएगी। झुग्गीवासियों को भूमि अधिकार दिया जाएगा। ग्राम प्रधानों का वेतन 5 हजार व चौकीदारों का वेतन भी बढ़ाया जाएगा। कोरोना के दौरान जान गंवाने वाले योद्घाओं के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। शिक्षामित्रों का नियमितीकरण व मानदेय वृद्घि की जाएगी। अनुसूचित जातियों व जनजातियों के बच्चों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। (Priyanka Gandhi Release Congress Manifesto)

सच्चाई लिखने वाले और दिखाने वाले पत्रकारों से मुकदमें खत्म किए जाएंगे। महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती उनके अपने जिले में की जाएगी। किसानों व बुनकरों के लिए विधान परिषद में आरक्षण। मध्यम वर्ग के लोगों के आवास के लिए किफायती दर पर जमीन उपलब्ध करवाएंगे। शिक्षकों के दो लाख खाली पड़े पद भरे जाएंगे। दिव्यांगों के लिए 3000 रुपये पेंशन और अनुदान देंगे।

(Priyanka Gandhi Release Congress Manifesto)

Also Read : SP to Give Walkover to Aradhna Mishra Mona : रामपुरखास से सपा प्रत्याशी नहीं, कांग्रेस की मोना को वाक ओवर देने की तैयारी

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular