Sunday, July 7, 2024
HomeAssembly Result 2022Punjab Election Result 2022 भगवंत मान लेंगे सीएम पद की शपथ

Punjab Election Result 2022 भगवंत मान लेंगे सीएम पद की शपथ

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, उत्तर प्रदेश:

Punjab Election Result 2022 हमेशा से ही विपक्षियों के निशाने और लोगों के दिल में रहने वाले भगवंत मान जल्द ही पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इस तथ्य को साबित कर रही है पंजाब की जनता। वो भी ईवीएम के माध्यम से। भगवंत मान को जब आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया तभी से वे बड़े राजनीतिक चेहरों में शामिल हो गए थे। एक्जिट पोल सही साबित हो ही गया है। इसके साथ ही जल्द शपथ भी लेंगे।

1.97 करोड़ की संपत्ति और एक केस भी (Punjab Election Result 2022 )

भगवंत मान की ओर से दायर किए गए शपथपत्र के अनुसार उनकी उम्र 48 साल है। उन्होंने 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त की है। यदि बात की जाए मामलों की तो उन पर एक आपराधिक मामला भी दर्ज है। उनकी कुल संपत्ति 1।97 करोड़ है। वे धुरी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं।

दो बार सांसद बने कॉमेडियन (Punjab Election Result 2022)

भगवंत मान संगरूर लोकसभा सीट से सांसद हैं। वे एक प्रसिद्ध एक्टर और कॉमेडियन रह चुके हैं। राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने पंजाब पीपुल्स पार्टी से की थी बाद मे, वे आम आदमी पार्टी के साथ चले गये। 2014 में वे पहली बार सांसद चुने गये, उसके बाद उन्होंने 2019 में दोबारा संगरूर से चुनाव जीता।

1304 उम्मीदवार कूदे थे मैदान में (Punjab Election Result 2022 )

पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव में 1304 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद थी। पंजाब में कांग्रेस ने दलित सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के जरिये जनता को अपने पक्ष में करना चाहा। वहीं आम आदमी पार्टी ने सर्वे कराकर भगवंत मान को अपने मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में घोषित किया था। मान की मां को भी पूरा भरोसा था कि भगवंत मान चुनाव जीत जाएंगे।

Punjab Election Result 2022

Also Read : Assembly Elections 2022 Lucknow: लखनऊ में जाने कौन है 9 सीटों पर

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular