Saturday, July 6, 2024
HomeLive Update24 लाख दीयों से जगमगाएगी राम नगरी, 51 घाटों पर की गई...

24 लाख दीयों से जगमगाएगी राम नगरी, 51 घाटों पर की गई खास व्यवस्था

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),Ram City Ayodhya Will Shine: राम नगरी अयोध्या में इस साल दीपोत्सव पर एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। 11 नवंबर को अयोध्या में 24 लाख दीयों से रौशनी जगमगाएगी। लेकिन इस से पहले चौधरी चरण सिंह घाट और राम की पौड़ी समेत 51 प्रमुख घाटों पर दीपोत्सव की तैयारी की जा रही है। इस दीपावली के खास अवसर पर शहर को शानदार तरीके से सजाया जाएगा। दीपोत्सव के दौरान खास लेजर शो भी तैयार किया जा रहा है। राम की पौड़ी पर होने वाले लेजर शो के माध्यम से भगवान राम के जीवन की झांकीयां भी पेश की जाएगी।

राम के जीवन आदर्शों को किया जाएगा प्रदर्शित

जहां तुलसी के रामचरितमानस के सात प्रसंगों को पेंटिंग के रूप में प्रस्तुत कर राम के जीवन आदर्शों को प्रदर्शित किया जाएगा, वहीं रामलीला की प्रस्तुति भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों द्वारा की जाएगी। दीपोत्सव की सभी तैयारियां सीएम योग के निर्देशानुसार की जाएंगी। दीपोत्सव में 25 हजार से ज्यादा स्वयंसेवक एक बार फिर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। गुरुवार की शाम तक सभी घाटों पर अधिकांश दीपक स्वयंसेवकों द्वारा लगा दिये गये थे। दीयों में उपयोग किए गए बल्बों का आकार 24 एमएल है, जिसमें स्वयंसेवकों ने सरसों का तेल डाला गया है।

योगी सरकार का ये सांतवा दीपोत्सव

उत्तर प्रदेश के योगी सरकार पद पर काबिज होने के बाद यह सांतवा दीपोत्सव है। इस साल यूपी के साथ कई अन्य प्रदेशों की संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा। योगी सरकार राई, फरुआही, धोबिया, छाऊ लोकनृत्य को भी वैश्विक मंच देने जा रही है। 9 से 11 नवंबर तक भरत कुंड,  बिड़ला धर्मशाला, रामघाट, गुप्तार घाट व पार्क में भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। इसके साथ ही कुमार विशु के भजनों की गंगा भी बहेगी।

सरयू जलधारा का लेजर शो आकर्षण का मुख्य केंद्र

दीपोत्सव के दौरान आकर्षण का मुख्य केंद्र सरयू जलधारा में भव्य लेजर शो है, जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। लेजर लाइटिंग कार्यक्रम की तैयारी के लिए सरयू नदी के तट पर एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है। सरयू नदी के तटों को भी खूबसूरती से सजाया गया है। सरयू नदी से सटे पुल पर लाइटें भी लगाई गई है।

ALSO READ: Dehradun: 32 मिनट में 20 करोड़ की लूट! धनतेरस पर ज्वेलर्स का निकला दिवाला 

लक्ष्मी माता को करना है प्रसन्न, तो शुक्रवार के दिन इस विधि से करें पूजा

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular